आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च: पूर्णिया में आत्मा की शांति के लिए दी श्रद्धांजलि, पीएम से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग – Purnia News

1
आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च:  पूर्णिया में आत्मा की शांति के लिए दी श्रद्धांजलि, पीएम से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग – Purnia News

आतंकी हमले के विरोध में निकाला कैंडल मार्च: पूर्णिया में आत्मा की शांति के लिए दी श्रद्धांजलि, पीएम से मुंहतोड़ जवाब देने की मांग – Purnia News

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में शहर में विभिन्न संगठनों की ओर से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें विभिन्न समुदायों के लोग हाथों में कैंडल लिए सड़क पर उतरे। कैंडल मार्च शहर के अलग-अलग हिस्सों से निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गों से ह

.

हमले में मारे गए लोगों की आत्मा की शान्ति के लिए श्रद्धांजलि सभा का भी आयोजन किया गया। आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की।

ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक की ओर से मां पंचादेवी प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।

मतभेदों को भूलकर आतंकी हमले के विरोध में एकजुट होने की अपील

हमले में मारे गए दिवगंत आत्माओं के नाम श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा ग्रीन पूर्णिया के संस्थापक और भाजपा नेता डॉ. अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मां पंचादेवी प्रांगण में आयोजित की गई। इसमें बड़ी तादाद में चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता और आमलोग शामिल हुए।

श्रद्धांजलि सभा में मौजूद लोगों ने आतंकी हमले में मारे गए लोगों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की।

हमले की निंदा करते हुए भाजपा नेता और शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने इसे देश की एकता और अखंडता पर हमला बताया। सभी राजनीतिक दलों और संगठनों को अपने मतभेदों को भूलकर आतंकी हमले के विरोध में एकजुट होने की अपील की।

भाजपा ने भी निकाला कैंडल मार्च

भाजपा ने भी शहर में कैंडल मार्च निकाल प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा के सभी विंग के नेता और कार्यकर्ता, एबीवीपी के सदस्य भी शामिल रहे। कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने किया।

मार्च में बनमनखी से भाजपा विधायक कृष्ण कुमार और पूर्णिया सदर से बीजेपी विधायक विजय खेमका भी शामिल हुए। जिला स्कूल से शुरू हुआ मार्च खिरू चौक, भट्टा बाजार होते हुए आर एन साह चौक पहुंचा। यहां शोक सभा हुई और मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल मार्च में शामिल भाजपा कार्यकर्ता हाथों में झंडे और कैंडल लिए सड़क पर उतरे।

कैंडल मार्च में शामिल भाजपा महिला विंग की सदस्य।

हत्या करने वाले आतंकवादी दया के पात्र नहीं

बड़ी तादाद में महिला विंग की सदस्य मौजूद रहीं। सभी ने एक स्वर में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की भर्त्सना और आतंकी हमले के खिलाफ प्रदर्शन की। कैंडल मार्च का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों की हत्या मानवता पर हमला है।

यह पूरे राष्ट्र की आत्मा को चोट पहुंचाने वाला है। आतंकियों ने हिंदू धर्म पूछकर लोगों को मारा। यह निंदनीय है। जिन्होंने भी इस कुकृत्य को अंजाम दिया है, उन्हें ढूंढकर कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। ऐसे लोग किसी भी सूरत में दया के पात्र नहीं हैं।

निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थकों की ओर से पूर्णिया कॉलेज से कैंडल मार्च निकाला गया।

पीड़ित परिवार को सहायता देने की मांग

कायराना आतंकी हमले के विरोध में पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के समर्थकों की ओर से भी कैंडल मार्च निकाला गया। गांधी स्मारक के सामने हुए इस शांतिपूर्ण मार्च का नेतृत्व छात्र संघ अध्यक्ष करण यादव ने किया।

मार्च में बड़ी संख्या में छात्र और प्रोफेसर शामिल हुए। छात्रों ने मोमबत्तियां जलाकर हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संदेश दिया गया। छात्र संघ अध्यक्ष करण यादव और सचिव अभिषेक आनंद ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए जानलेवा हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आतंकी हमलों के विरुद्ध कठोर से कठोर कदम उठाए उठाई जानी चाहिए।

साथ ही केंद्र और राज्य सरकार से उनकी मांग है कि सभी पीड़ित परिवार को समुचित सहायता प्रदान की जानी चाहिए। साथ ही छात्र नेताओं ने देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News