बिहार के मुंगेर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां लोक लाज छोड़कर लड़की ने अपने शादी के मंडप को छोड़कर चुपके से अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिजन थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है। मामला असरगंज थाना क्षेत्र के सजुआ पंचायत अंतर्गत एक गांव की है।
यह खबर भी पढ़ें -PM Modi in Bihar : आज मधुबनी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, 13500 करोड़ की किन किन परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के भागने पर लड़की पक्ष ने रखा दूसरा प्रस्ताव
यह कहानी समाज को गलत संदेश देती है, इसलिए ‘अमर उजाला’ दोनों पक्षों की पहचान को छिपाते हुए पूरी कहानी आपके सामने ला रहा है। घर में शादी का माहौल था। हर तरफ चहल-पहल थी। बारात आई, जयमाला भी हुआ। बाराती भोजन करने लगे। इसी बीच एक ऐसी जानकारी मिली, जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया। दरअसल जयमाला खत्म होते ही चुपके से दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। परिवार वालों को यह जानकारी उस समय हुई जब रीति रिवाज के लिए दुल्हन को शादी के मंडप में बुलाया जाने लगा। काफी देर तक जब दुल्हन शादी के मंडप में नहीं पहुंची, तब परिजन उसके कमरे में गये जहां से वह लापता हो गई थी। पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस बात की जानकारी होते ही बारात पक्ष गुस्सा हो गए और वापस लौट गये। हालांकि लड़की के परिवार वालो ने अपनी दूसरी बेटी के साथ शादी करने की बात कही, लेकिन लड़के वाले इस बात के लिए मना कर दिया और गुस्सा होकर वहां से निकल गये।
पिछली तारीख हो गई थी कैंसिल
लड़की के पिता ने कहा कि हमारी चार बेटी दो बेटा है। हमलोग दिल्ली में पूरा परिवार के साथ रहते हैं। वहीं मजदूरी कर परिवार को पालते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी बड़ी बेटी की शादी पिछले साल संग्रामपुर प्रखंड के बैजनाथपुर गांव में तय की थी। शादी को लेकर ढाई लाख रुपए भी दहेज में दिए थे। नवंबर 2024 में छठ पूजा के समय शादी का दिन रखा गया था, लेकिन लड़के वालों ने किन्ही कारणों से उस तारीख को कैंसिल कर दिया, जिसके बाद 23 अप्रैल 2025 की तारीख तय की गई। तय तारीख को बारात पहुंची, जिसका हमलोगों ने जोरदार स्वागत किया। बारातियों के खाने के लिए मछली और चावल का प्रबंध किया गया था। जयमाला के बाद बेटी कमरे में चली गई। जब वैवाहिक रीति के लिए उसे वापस शादी के मंडप में बुलाया गया, लेकिन काफी देर तक वह नहीं आई तो उसके कमरे में घर की महिलाएं पहुंची, जहां से वह गायब थी। उसकी खोजबीन की गई तो पता चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।
यह खबर भी पढ़िए –Bihar News : पूर्व मुखिया के पति को किया गोलियों से छलनी, पान खिलाने के बहाने ले जाकर दिया घटना को अंजाम
इस बहाने से निकल गई दुल्हन
इस संबंध में दुल्हन के भाई बहनों ने बताया कि जयमाला के बाद दुल्हन ने कहा कि मुझे भूख लगी है दो रसगुल्ला लेते आओ। इसके बाद उसकी बहन ने उसे रगुल्ला लाकर दिया। फिर पानी लाने को कहा। अब जब बहन पानी लेकर आई तब तक दुल्हन कमरे से फरार हो गई। अब परिजन घर से भगाने का रिपोर्ट असरगंज थाना में दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।