Advertising
<

Bihar: ‘राहुल गांधी का मिशन फेल तो खरगे आए, मगर भूल गए कि बिहार में हैं’; बिहार भाजपा अध्यक्ष ने क्यों कहा ऐसा

2
Bihar: ‘राहुल गांधी का मिशन फेल तो खरगे आए, मगर भूल गए कि बिहार में हैं’; बिहार भाजपा अध्यक्ष ने क्यों कहा ऐसा

Bihar: ‘राहुल गांधी का मिशन फेल तो खरगे आए, मगर भूल गए कि बिहार में हैं’; बिहार भाजपा अध्यक्ष ने क्यों कहा ऐसा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे आज बिहार के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने एनडीए पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  नीतीश कुमार पर जमकर हमला किया। उनके बयानबाजी के बाद बिहार की राजनीतिक सियासत गरमा गई है।

Trending Videos

यह खबर भी पढिये –Bihar: मल्लिकार्जुन खरगे पहुंचे बक्सर, कहा- पीएम मोदी और सीएम नीतीश की जोड़ी केवल कुर्सी के लिए है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ किये गये बयानबाजी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने  सीधे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले राहुल गांधी बिहार आए थे। उस समय उन्होंने अपने मीडिया ब्वॉय कन्हैया कुमार को ‘पलायन रोको यात्रा’ के लिए नियुक्त किया था। लेकिन, यह प्रयास सफल नहीं हुआ। फिर राहुल गांधी ने मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा, जो भूल गए कि वह बिहार में हैं। वह अभी भी दिल्ली के मुद्दों को यहां उठा रहे हैं।

Advertising

दिलीप जायसवाल ने खरगे को नसीहत देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को यह ध्यान रखना चाहिए कि हमने बिहार में सड़क और राजमार्गों के लिए घोषित 1.5 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के तहत तीन लाख करोड़ रुपये जारी किए हैं। दिलीप जायसवाल ने इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर लालू यादव का परिवार अपने चारा घोटाले का पैसा वापस कर दे, तो उन्हें बिहार की चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। 

यह खबर भी पढ़ें –Bihar Election 2025 : जदयू के दफ्तर में अब यह किसने कहा- भाजपा ने लोजपा का चेहरा रखकर साजिश रची थी

बक्सर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जोड़ी बिहार के विकास के लिए नहीं, बल्कि केवल कुर्सी के लिए है। मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि वह एक बार इंडिया गठबंधन की गोद में आते हैं। फिर कुछ दिन गुजारने के बाद उन्हें लगा कि भाजपा की सरकार बनने वाली है तो वह इधर से उधर चले जाते हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि  यह देश के लिए सही नहीं। वह गरीब, किसान, अछूत, पिछड़ा और अति पिछड़ा को बर्बाद करने लिए  इधर से उधर जाते हैं।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News