उज्जैन समेत 4 जिलों के कलेक्टर बदले: एमपी में 9 आईएएस अफसरों के तबादले; जॉइंट सीईओ बंसत कुर्रे को श्रम विभाग भेजा – Bhopal News h3>
रौशन कुमार को उज्जैन का कलेक्टर बनाया गया है।
मध्यप्रदेश में 9 आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। रविवार शाम को जारी आदेश में 4 जिलों उज्जैन, अशोकनगर, हरदा और विदिशा के कलेक्टर बदले गए हैं।
.
संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बसंत कुर्रे को श्रम विभाग में अपर सचिव बनाया गया है। वहीं संचालक जनसंपर्क अंशुल गुप्ता को विदिशा जिले का कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।
यहां देखिए- किस अधिकारी को कहां भेजा
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पदस्थापना | नई पदस्थापना |
| बसंत कुर्रे | जॉइंट CEO, राज्य निर्वाचन | अपर सचिव, श्रम विभाग |
| नीरज कुमार सिंह | कलेक्टर, उज्जैन | संचालक, लोक स्वास्थ्य-परिवार कल्याण |
| सुभाष कुमार द्विवेदी | कलेक्टर, अशोकनगर | अपर सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग |
| आदित्य सिंह | कलेक्टर, हरदा | कलेक्टर, अशोकनगर |
| रौशन कुमार सिंह | कलेक्टर, विदिशा | कलेक्टर, उज्जैन |
| सिद्धार्थ जैन | अपर कलेक्टर, भोपाल | कलेक्टर, हरदा |
| अंशुल गुप्ता | संचालक, जनसंपर्क | कलेक्टर, विदिशा |
| ज्योति शर्मा | अपर कलेक्टर, इंदौर | सीईओ, जिला पंचायत देवास |
| हिमांशु प्रजापति | सीईओ, जिला पंचायत देवास | कार्यकारी संचालक, मप्र औद्योगिक विकास निगम इंदौर |
उज्जैन कलेक्टर का पारिवारिक विवाद आया था सामने बीते दिनों उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह का पारिवारिक विवाद सामने आया था। इस घटनाक्रम की चर्चा सीएम हाउस तक पहुंची थी। हालांकि मामले में किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की थी। माना जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद कलेक्टर नीरज कुमार सिंह को भोपाल भेजा गया है।
लगातार दूसरे जनसंपर्क संचालक विदिशा के कलेक्टर शिवराज सिंह चौहान के संसदीय मुख्यालय विदिशा में जनसंपर्क विभाग के संचालक रौशन कुमार सिंह को 8 महीने पहले विदिशा कलेक्टर बनाकर भेजा गया था। रौशन को सीएम मोहन यादव का करीबी माना जाता है। रौशन कुमार सिंह के बाद अब जनसंपर्क विभाग के संचालक अंशुल गुप्ता को विदिशा का कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। अंशुल विदिशा के दूसरे ऐसे कलेक्टर होंगे जो जनसंपर्क संचालक के बाद विदिशा के कलेक्टर की कमान संभालेंगे।
इन अफसरों के पास ये अतिरिक्त प्रभार
- जनजातीय कार्य विभाग के पीएस गुलशन बामरा को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के सीईओ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
- इंदौर कलेक्टर आशीष सिंह को सिंहस्थ मेला उज्जैन के मेला अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
- राज्य योजना आयोग के सदस्य सचिव ऋषि गर्ग को अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान भोपाल के संचालक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
