गाजियाबाद पुलिस ने 1.1 करोड़ के 425 मोबाइल बरामद किए: हैदराबाद व पुलवामा में चलते मिले एनसीआर के मोबाइल, शादी की सालगिरह पर इंजीनियर ने पत्नी को किया था गिफ्ट – Ghaziabad News

10
गाजियाबाद पुलिस ने 1.1 करोड़ के 425 मोबाइल बरामद किए:  हैदराबाद व पुलवामा में चलते मिले एनसीआर के मोबाइल, शादी की सालगिरह पर इंजीनियर ने पत्नी को किया था गिफ्ट – Ghaziabad News

गाजियाबाद पुलिस ने 1.1 करोड़ के 425 मोबाइल बरामद किए: हैदराबाद व पुलवामा में चलते मिले एनसीआर के मोबाइल, शादी की सालगिरह पर इंजीनियर ने पत्नी को किया था गिफ्ट – Ghaziabad News

बरामद मोबाइल फोन की जानकारी देते डीसीपी सिटी राजेश कुमार।

गाजियाबाद सिटी जोन पुलिस ने गुम, चोरी व लूटे गए 425 मोबाइल को बरामद किया है, इनमें कई मोबाइल फोन कश्मीर, पुलवामा और साउथ इंडिया के जिलों में चलते पाए गए। DCP सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इनमें 70 मोबाइल कोरियर से पुलिस को मिले हैं।

.

बरामद किए गए इन मोबाइल फोन की कीमत 1 करोड़ 10 लाख रुपए है। इसमें सिटी जोन के सभी थाना प्रभारी, क्राइम ब्रांच को मोबाइल की बरामद क्यों के लिए लगाया गया था जिसमें कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी भी लगाई गए। पुलिस ने सभी मोबाइलों को उनके स्वामियों को लौटा दिया है।

मोबाइल मिलने के बाद रिंकी और अन्य महिलाओं के चेहरे पर खुशी छा गई।

एक करोड़ 10 लाख रुपए कीमत के हैं मोबाइल

डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि नगर जोन, पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के सभी थानों व सर्विलांस और स्वाट टीम द्वारा भिन्न-भिन्न कम्पनियों के कुल 425 मोबाइल बरामद किए गए हैं। इनकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 10 लाख रूपये है।

रिकवर कर मोबाइल स्वामियों को लौटाये गये हैं। पुलिस ने जब इन मोबाइलों को ट्रेस किया तो इनमें कई मोबाइल कश्मीर और पुलवामा में चलते मिले। कुछ मोबाइल फोन हैदराबाद और साउथ इंडिया के दूसरे जिलों में भी मिले।

70 मोबाइलों को पुलिस द्वारा ट्रेस कर यूज कर रहे लोगों को कॉल किए जाने के बाद चलाने वाले लोगों ने कोरियर से गाजियाबाद पुलिस को भेजे हैं।

बरामद मोबाइल फोन

इंजीनियर पति ने शादी की सालगिरह पर किया था गिफ्ट

गाजियाबाद के कविनगर निवासी अमरीश नोएडा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। दिसंबर 2024 में उन्होंने शादी की सालगिरह पर अपनी पत्नी को 60,000 कीमत का एक मोबाइल फोन खरीद करके गिफ्ट किया था।

जहां एक महीने बाद ही महिला जब शॉपिंग के लिए गई तो बाजार में मोबाइल गुम हो गया। इसके बाद पोर्टल पर मोबाइल की शिकायत की गई। अब पुलिस ने मोबाइल बरामद किया है। रिंकी शर्मा ने बताया कि 1 दिसंबर 2024 को गाजियाबाद स्टेशन से ऋषिकेश जा रही थी, तभी ट्रेन में मेरा मोबाइल गुम हो गया। एक सप्ताह पहले मुझे कॉल कर पुलिस ने बताया कि आपका मोबाइल मिल गया है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News