Advertising
<

कमरे में बॉयफ्रेंड संग थी बहन, भाई ने की हत्या: प्रेमी-प्रेमिका के सिर पर हथौड़ा मारा, फिर पुलिस बुलाई, कहा-मैंने डबल मर्डर किया, गिरफ्तार कीजिए – Motihari (East Champaran) News

54
कमरे में बॉयफ्रेंड संग थी बहन, भाई ने की हत्या:  प्रेमी-प्रेमिका के सिर पर हथौड़ा मारा, फिर पुलिस बुलाई, कहा-मैंने डबल मर्डर किया, गिरफ्तार कीजिए – Motihari (East Champaran) News

कमरे में बॉयफ्रेंड संग थी बहन, भाई ने की हत्या: प्रेमी-प्रेमिका के सिर पर हथौड़ा मारा, फिर पुलिस बुलाई, कहा-मैंने डबल मर्डर किया, गिरफ्तार कीजिए – Motihari (East Champaran) News

मोतिहारी में गुरुवार को भाई ने अपनी बहन और उसके प्रेमी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि प्रेमी, आरोपी की बहन से मिलने उसके घर गया था। इसी दौरान लड़की के छोटे भाई ने दोनों को एक साथ एक कमरे में देख लिया। इसके बाद नाराज होकर उसने प्रेमी-प्रेमिका के स

.

आरोपी नाम अमन कुमार है। वो अभी पुलिस कस्टडी में है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद अमन ने ही पुलिस को फोन किया और मर्डर की जानकारी दी। भाई ने कहा, ‘मैंने अपने बहन और उसके प्रेमी को मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।’ जिसके बाद पुलिस ने अमन को गिरफ्तार करने पहुंची।

मृतक की पहचान विकास कुमार(24) और प्रिया कुमारी(22) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर FSL की टीम मौजूद है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के त्रिलोकवा गांव की है।

आरोपी भाई अमन ने गुरुवार को डबल मर्डर को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस ने सामने उसने खुद सरेंडर कर दिया।

10 बजे बेटे के मोबाइल पर आया था फोन

Advertising

मृतक विकास की मां चिंता देवी ने बताया, ‘विकास और प्रिया के बीच पिछले 3 साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। गुरुवार रात 10 बजे के करीब हमलोग खाना खा रहे थे। विकास मेरे बगल में बैठा था। उसके फोन पर एक कॉल आया। उसने फोन रखते ही हमसे कहा, ‘मां मैं प्रिया से मिलने जा रहा हूं।’

चिंता देवी ने बताया-

मुझे और लड़की के घरवालों को दोनों के रिलेशन के बारे में पता था। इस वजह से मैंने भी उसे नहीं रोका। मैंने सिर्फ कहा- जल्दी आना, बारिश बहुत तेज हो रही है।’

QuoteImage

मर्डर के बाद पुलिस दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

मौत से पहले विकास ने मां को किया था कॉल

मृतक विकास की मां ने आगे बताया, ‘लगभग एक घंटे बाद मुझे विकास का फोन आया। वो बहुत डरा हुआ था। उसने कहा-मां, मुझे प्रिया के घरवालों ने एक कमरे में बंद कर दिया है, भैया को भेजकर मुझे बचा लो।’

‘इसके बाद से उसका फोन बंद हो गया। बारिश तेज हो रही थी, इस वजह से मेरा दूसरा बेटा लड़की के घर नहीं जा सका। सुबह में जब खबर आई तो पता चला कि प्रिया के पिता और भाई ने मिलकर उसकी हत्या कर दी है।’

2022 से शुरू हुआ था प्रेम-प्रसंग

विकास का घर प्रिया के गांव से लगभग 2 KM की दूरी पर था। रास्ते में आने-जाने के दौरान दोनों के बीच साल 2022 में बातचीत शुरू हुई। दोनों ने अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज किया। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों के बीच कॉल पर लंबी बातें होने लगी। मुलाकात के करीब 6 महीने बाद दोनों के बीच प्यार बढ़ गया और फिर ये दोनों रिलेशन में आ गए।

घटना के बाद पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर जुटी भीड़।

2024 में प्रिया के घरवालों को हुई थी जानकारी

विकास अक्सर प्रिया से मिलने उसके घर आया करता था। 2024 में प्रिया के घरवालों को इसकी जानकारी हो गई। उन्होंने विकास के कमर में पिस्टल देखा, जिसके बाद उसके घरवाले डर गए। प्रिया के घरवालों ने विकास के बारे में पता लगाया तो पता चला कि विकास आर्म्स एक्ट में अपराधी है।

घरवालों ने प्रिया को विकास के बारे में सब कुछ बताया कि विकास अपराधी किस्म का इंसान है। उसे समझाया, लेकिन प्रिया नहीं मानी। दोनों ने शादी करने की ठानी थी। विकास भी अपने आपराधिक रुतबे के कारण किसी की बात मानने को तैयार नहीं था।

कई बार आर्म्स एक्ट में विकास जा चुका है जेल

चकिया SDPO सतेन्द्र कुमार सिंह ने बताया, ‘घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रेमिका के भाई अमन को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। सभी एंगल पर काम किया जा रहा है।

SDPO ने बताया-

QuoteImage

मृतक प्रेमी विकास कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। वह आर्म्स एक्ट मामले, वाहन चोरी मामले में 2022, 2024 में जेल भी जा चुका है। दो महीने पहले फरवरी में जमानत पर रिहा हुआ था।

QuoteImage

—————————————

ये खबर भी पढ़ें…

प्रेमी के साथ भागी बेटी की पिता ने की हत्या:दिल्ली से पकड़कर घर लाया, मारने के बाद शव को बाथरूम में छिपाया

समस्तीपुर के मोहिनउद्दीन नगर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। तांडा गांव में प्रेमी संग भागी बेटी की पिता ने गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बाथरूम में छिपा दिया । मामला तब सामने आया, जब लड़की की मां ने अपने जीजा यानी लड़की के मौसा को घटना की सूचना दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने बाथरूम से शव बरामद करने के साथ ही आरोपी पिता को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News