लुधियाना में आधा किलो सोना चुराया, VIDEO: ज्वेलरी शॉप पर काम सीखने के बहाने आया युवक; खाली मिले जेवर के बॉक्स – Ludhiana News

22
लुधियाना में आधा किलो सोना चुराया, VIDEO:  ज्वेलरी शॉप पर काम सीखने के बहाने आया युवक; खाली मिले जेवर के बॉक्स – Ludhiana News

लुधियाना में आधा किलो सोना चुराया, VIDEO: ज्वेलरी शॉप पर काम सीखने के बहाने आया युवक; खाली मिले जेवर के बॉक्स – Ludhiana News

लुधियाना के सराफा बाजार में सुनियार की दुकान से सोना चोरी करता नौसरबाज।

लुधियाना में सर्राफा बाजार में ज्वेलरी की एक दुकान पर शातिर नौसरबाज ने लाखों रुपए के गहने चुरा लिए। घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। दुकानदार ने जब गहनों के बॉक्स खुले देखे तो तुरंत थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस को सूचित किया। पुलिस नौसरबाज को दब

.

जानकारी के अनुसार, दुकान के मालिक नसीम को जब पता चला कि दुकान में चोरी हो गई है, तो उसके पैरों तले से जमीन खिसक गई। उसने सीसीटीवी चैक किए तो पता चला कि आबीर ने गहने चुराए हैं। घटना के बाद से सर्राफा बाजार में कारोबारियों में भी डर का माहौल है।

काम सीखने के बहाने दुकान पर लगा

नसीम ने बताया कि वो मूलरूप से कलकत्ता का रहने वाला है। यहां वो सोने को ढालकर गहने बनाने का काम करता है। उसके पास कई वर्कर काम करते हैं। उन्हें कुछ दिन पहले उसके दोस्त साहिब का फोन आया था। उसने कहा था कि उसके पास एक कारीगर है, उसे काम पर रखवाना है। वो उसे भेज देगा। इसके बाद नसीम अपने कामों में उलझ गया।

रविवार को एक शख्स उनकी दुकान पर काम के लिए आया। नसीम को लगा कि शायद ये वो ही है जिसे उसके दोस्त ने भेजा है। उसने उक्त शख्स का नाम पूछा तो उसने आबीर बताया। नसीम ने पूछा कि उसे साहिब ने भेजा है? तो नौसरबाज ने कहा हां। इसके बाद नसीम ने उसे दुकान पर काम के लिए रख लिया। लेकिन उसने कहा कि उसे काम आता नहीं है वो पहले सीख लेगा। नसीम राजी हो गया।

नौसरबाज ठग सीसीटीवी में कैद।

दराज का ताला तोड़ चुराया सोना

इस दौरान नसीम अपने बच्चे की स्कूल में एडमिशन करवाने के लिए व्यस्त हो गया। सुबह जब सभी कारीगर उठे तो देखा कि उनके काम करने वाली जगह पर एक दराज का ताला टूटा हुआ था और बाकियों को खोला हुआ था। उसमें रखा करीब आधा किलो सोना, जोकि लोगों का था और गहने बनाने के लिए आया था वो गायब था। वर्करों ने नसीम को इसके बारे में बताया और फिर पुलिस को सूचना दी गई।

चोर ने दो दिन की रैकी, फिर की वारदात नसीम ने बताया कि आरोपी चोर ने दो दिन सभी वर्करों और उसपर नजर रख कर रेकी की। उसने चैक किया कि वह कब सोते हैं, कब जागते हैं और तालों की चाबियां कहां रखते हैं। उसने देखा था कि एक ही दराज पर ताला होता है, जबकि बाकियों की चाबियां उनकी पेटी के नीचे पड़ी होती हैं।

जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला गया तो उसमें आरोपित सुबह सुबह छत पर कारीगरों की पेटियों के कमरे में आता है, जहां सोना रखा होता है। वो पहले एक पेटी के दराज का ताला तोड़ता है और उसमें से सोना निकालकर वहां रखे लिफाफे में डाल लेता है।

इसके बाद धीरे-धीरे बाकियों की चाबियां दराज से निकालकर ताला खोलकर सोना निकाल कर ले जाता है। थाना डिवीजन नंबर 4 के एसएचओ दलजीत सिंह ने मीडिया से कहा कि आरोपी की तलाश की जा रही है और मामला दर्ज किया जा रहा है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पंजाब की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Punjab News