बांका में STF और नक्सली के बीच एनकाउंटर,एरिया कमांडर ढेर: 2 घंटे चली मुठभेड़,1 लाख के इनामी नक्सली के सिर और सीने में लगी गोली – Banka News

18
बांका में STF और नक्सली के बीच एनकाउंटर,एरिया कमांडर ढेर:  2 घंटे चली मुठभेड़,1 लाख के इनामी नक्सली के सिर और सीने में लगी गोली – Banka News

बांका में STF और नक्सली के बीच एनकाउंटर,एरिया कमांडर ढेर: 2 घंटे चली मुठभेड़,1 लाख के इनामी नक्सली के सिर और सीने में लगी गोली – Banka News

बांका में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में एक लाख का इनामी नक्सली मारा गया है। मारे गए नक्सली की पहचान कटोरिया थाना क्षेत्र के दामोदरा पंचायत अंतर्गत बूढ़ीघाट निवासी मटरू टुडू के बेटे रमेश टुडू उर्फ टेंटुआ (35) के रूप में हुई है।

.

नक्सली के पास से एक लोडेड कार्बाइन सहित अन्य कई सामान बरामद की गई है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि टेंटुआ अपने साथियों के साथ कलोथर जंगल में छिपा है। टीम बनाकर पुलिस ने जंगल में सर्च अभियान चलाया। इस दौरान जंगल में मौजूद नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई।

पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू की। मुठभेड़ में नक्सली रमेश टुडू मारा गया। रमेश के सिर और सीने में गोली लगी थी।

जबकि अन्य नक्सली मौके से फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि नक्सली 5 से 6 की संख्या में थे। शाम 7 से 9 बजे के बीच एनकाउंटर की बात बताई जा रही है। रमेश टुडू को रेफरल अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कटोरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि

रमेश टुडू के विरुद्ध जमुई जिले में लूट, हत्या, ट्रेन लूट, नक्सली हमले को अंजाम देने की कोशिश सहित कुल 11 मामला दर्ज हैं। एसटीएफ को टेंटुआ की काफी वक्त से तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए वो कलोधर जंगल में छिपा था। साथ की किसी बड़े घटना को अंजाम देने की फिराक में था।

QuoteImage

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि जंगल में अभी सर्च ऑपरेशन जारी है।

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने बताया कि

QuoteImage

कटोरिया धान अंतर्गत बांका पुलिस और एसटीएफ तथा नक्सली गिरोह के बीच मुठभेड़ हुई है। गोलीबारी समाप्त होने के बाद एक नक्सली रमेश टुड्डू घायल पाया गया। उसे नजदीकी रेफरल अस्पताल कटोरिया में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

QuoteImage

—————-

ये खबर भी पढ़ें

आरा में तनिष्क लूटकांड का आरोपी अररिया में ढेर:रात 2 बजे हुई मुठभेड़; कुख्यात चुनमुन झा के सीने में लगी 2 गोली, 5 जवान भी घायल

अररिया में STF और बदमाशों के बीच शुक्रवार रात 2 बजे मुठभेड़ हुई। इस दौरान STF ने कुख्यात अपराधी राकेश झा ऊर्फ चुनमुन झा को ढेर कर दिया है। कुख्यात के सीने में 2 और पैर समेत पूरे शरीर में 6 गोली लगी थी। घायल कुख्यात को पुलिस सदर अस्पताल लेकर आई, लेकिन यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वो कई लूटकांड का मास्टरमाइंड था। 11 मार्च को आरा में तनिष्क शोरूम में हुई 10 करोड़ की ज्वेलरी लूटकांड में भी वो शामिल था। बताया जाता है कि लूटकांड को उसने ही लीड किया था। इसके अलावे पूर्णिया में हुए तनिष्क लूटकांड का भी वो आरोपी था। पूरी खबर पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News