अखिलेश बोले- भाजपा अध्यक्ष नहीं चुन पा रही: शाह का जवाब- आपको परिवार के 5 लोगों से चुनना है, हमें करोड़ों कार्यकर्ताओं से पूछना पड़ता है

75
अखिलेश बोले- भाजपा अध्यक्ष नहीं चुन पा रही:  शाह का जवाब- आपको परिवार के 5 लोगों से चुनना है, हमें करोड़ों कार्यकर्ताओं से पूछना पड़ता है

अखिलेश बोले- भाजपा अध्यक्ष नहीं चुन पा रही: शाह का जवाब- आपको परिवार के 5 लोगों से चुनना है, हमें करोड़ों कार्यकर्ताओं से पूछना पड़ता है

  • Hindi News
  • National
  • Waqf Bill Controversy; Akhilesh Yadav Amit Shah BJP SP Congress | Parliament Debate

नई दिल्ली8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

लोकसभा में वक्फ ससोधन बिल पेश किया गया है। इस पर चर्चा जारी है।

लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान समाजवादी पार्टी (SP) प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा अध्यक्ष के चुनाव में हो रही देरी पर तंज किया।

अखिलेश ने कहा- भाजपा में एक मुकाबला चल रहा है कि कौन बड़ा है। जो पार्टी यह कहती हो कि यह दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। यह तय नहीं कर पा रही है कि पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा।

इस पर गृह मंत्री अमित शाह अपनी सीट से उठे और हंसते हुए कहा- सामने जितनी पार्टियां हैं, उनका राष्ट्रीय अध्यक्ष सिर्फ 5 लोगों को चुनना है, परिवार को। हमारे यहां करोड़ों लोग हैं। हमारे यहां अध्यक्ष चुनने में वक्त लगेगा। मैं कहता हूं आप 25 साल तक अध्यक्ष रहोगे।

इसके बाद अखिलेश ने हंसते हुए फिर कहा- अभी जो यात्रा हुई है नागपुर की। और गुपचुप जो सोशल मीडिया पर चल रही है। वह 75 साल के एक्सटेंशन की यात्रा तो नहीं है।

प्रधानमंत्री मोदी 30 मार्च को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल होने नागपुर गए थे। अखिलेश का इशारा इसी दौरे को लेकर था।

भाजपा के नए अध्यक्ष की घोषणा इसी महीने

भाजपा को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी महीने मिले की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नागपुर दौरे के बाद चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक 30 मार्च को मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की मुलाकात में नए अध्यक्ष के नाम पर चर्चा हुई है।

मोदी के नागपुर से लौटने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी बातचीत हुई। प्रधानमंत्री ने वर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, अमित शाह, राजनाथ सिंह और संगठन महामंत्री बीएल संतोष से राज्यों के संगठनात्मक चुनाव पर चर्चा की।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने नड्‌डा और बीएल संतोष से कहा- इसी महीने भाजपा अध्यक्ष का चुनाव पूरा करें। भाजपा ने अब तक 13 राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष चुन लिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए 19 राज्यों में चुनाव पूरे करने जरूरी हैं।

सूत्रों के मुताबिक अगले हफ्ते तक उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत बाकी बचे अधिकांश राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी। यानी 50 प्रतिशत राज्यों के चुनाव पूरा होने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जा सकेगा। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News