सौरभ भारद्वाज दिल्ली AAP के नए अध्यक्ष: पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली, मनीष सिसोदिया पंजाब के प्रभारी बने, चुनाव हारने के बाद पहली PAC बैठक

4
सौरभ भारद्वाज दिल्ली AAP के नए अध्यक्ष:  पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली, मनीष सिसोदिया पंजाब के प्रभारी बने, चुनाव हारने के बाद पहली PAC बैठक

सौरभ भारद्वाज दिल्ली AAP के नए अध्यक्ष: पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली, मनीष सिसोदिया पंजाब के प्रभारी बने, चुनाव हारने के बाद पहली PAC बैठक

4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सौरभ भारद्वाज को दिल्ली में AAP का नया अध्यक्ष बनाया गया।

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार को PAC बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए पूर्व विधायक सौरभ भारद्वाज को दिल्ली में पार्टी का अध्यक्ष बनाया। उन्होंने पूर्व मंत्री गोपाल राय की जगह ली है।

पार्टी ने गोपाल राय को गुजरात का प्रभारी बनाया है। साथ ही चार राज्यों में प्रभारी और 2 राज्यों में अध्यक्ष बनाए ग‌ए।

पंजाब में मनीष सिसोदिया प्रभारी बने, छत्तीसगढ़ में संदीप पाठक प्रभारी बने। पंकज गुप्ता गोवा के प्रभारी बने है। जम्मू कश्मीर में महराज मलिक को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

भारद्वाज पॉश ग्रेटर कैलाश निर्वाचन क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे थे। साथ ही दो साल तक दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री रहे। फरवरी में हुए चुनाव में वे हार गए थे।

आने वाले चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा

इस बदलाव को आगामी लोकसभा चुनाव और विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके साथ ही संदीप पाठक ने कहा कि दिल्ली चुनाव में PM ने जो 2500 देने का वादा किया था, उस पर भी चर्चा हुई है।

होली और दीपावली में फ्री सिलेंडर देने का वादा दिया था, उसपर भी चर्चा हुई है। PM के वादे झूठे होते हैं। आप जो वादा करती है उसे पूरा करती है।

दो राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष को मंजूरी

  • दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष – सौरभ भारद्वाज
  • जम्मू कश्मीर, प्रदेश अध्यक्ष – महराज मालिक

चार राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त

गुजरात : प्रभारी – गोपाल राय, सह प्रभारी – दुर्गेश पाठक

गोवा : प्रभारी – पंकज गुप्ता

पंजाब : प्रभारी – मनीष सिसोदिया, सह प्रभारी – सतेंद्र जैन

छत्तीसगढ़ : प्रभारी – संदीप पाठक

दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद ये AAP की पहली PAC बैठक थी

दिल्ली विधानसभा चुनाव में AAP की हार के बाद अरविंद केजरीवाल कम ही दिखाई। PAC की बैठक केजरीवाल के घर पर ही हुई, जिसमें उन्होंने दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष को बदलने का फैसला किया।

बैठक से पहले ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

———————–

ये खबर भी पढ़ें…

AAP सरकार के 3 साल, अमृतसर पहुंचे केजरीवाल:पंजाब में CM बदलने की चर्चाएं नकारीं, बोले- पूरे 5 साल भगवंत मान ही रहेंगे

पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को आज, 16 मार्च को 3 साल पूरे होने पर पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल और CM भगवंत मान के साथ अमृतसर में गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां से वह रामतीर्थ भी गए। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

देश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Breaking News News