बरेली में पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़: गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, टैबलेट और तमंचा बरामद – Bareilly News

4
बरेली में पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़:  गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, टैबलेट और तमंचा बरामद – Bareilly News

बरेली में पुलिस और कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़: गोली लगने के बाद हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, चोरी की बाइक, टैबलेट और तमंचा बरामद – Bareilly News

बरेली13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में पुलिस और एक कुख्यात बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भरतौल रोड पर संदिग्ध गतिविधि देखकर एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश करने लगा।

पुलिस टीम ने पीछा करते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह मौके पर ही घायल होकर पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम फहीम उर्फ महकू है, जो हजियापुर चुंगी, थाना बारादरी का रहने वाला है।

बरामद हुई चोरी की बाइक, टैबलेट और तमंचा गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने बदमाश के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल, एक चोरी का टैबलेट, एक देसी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया। बरामद मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट भी गायब था।

टैबलेट की जांच में पता चला कि यह 15 मार्च को जीवन धारा अस्पताल के पास खड़ी एक कार से चोरी हुआ था, जिसकी रिपोर्ट थाना बारादरी में दर्ज थी। आरोपी इसे बेचने सैटेलाइट इलाके आया था लेकिन ग्राहक नहीं मिला।

कई मुकदमों में वांछित, शातिर चोर है आरोपी पूछताछ में फहीम ने कबूला कि वह एक चोर है और कई बार जेल जा चुका है। उसका तरीका था कि सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों को निशाना बनाता था, शीशे तोड़ता या लॉक तोड़कर कीमती सामान चुरा लेता था। फहीम पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें हत्या के प्रयास, चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। इज्जतनगर, कोतवाली और बारादरी थानों में उसके खिलाफ आठ मुकदमे दर्ज हैं।

जान से मारने की नीयत से किया फायर, पुलिस ने बचाव में चलाई गोली बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि जब फहीम को रोकने की कोशिश की गई तो उसने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। फहीम के पास से मिली मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली, जिसे वह वारदात में इस्तेमाल करता था। उसके पास बरामद तमंचा और कारतूस से साफ है कि वह किसी बड़ी वारदात की तैयारी में था।

पुलिस ने फहीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं क्योंकि फहीम लंबे समय से चोरी और लूट की वारदातों में सक्रिय था।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News