Bihar News: रात में खाना खाकर निकले प्रॉपर्टी डीलर को किसने कुएं में ईंट बांधकर फेंका? नालंदा में युवक की हत्या से सनसनी h3>
नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र के नई पोखर मोहल्ले में एक जमीन कारोबारी की हत्या कर दी गई। अपराधियों ने उसके शव को ईंट से बांधकर कुएं में फेंक दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृत की पहचान 32 वर्षीय नीरज उर्फ झुन्नु के रूप में हुई है, जो नई पोखर निवासी स्वर्गीय विजय सिंह का पुत्र था। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम, नीरज खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से बाहर निकला था। रात्रि करीब 9:00 बजे उसका फोन स्विच ऑफ हो गया, जिससे परिजन चिंतित हो उठे। परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद, मोबाइल लोकेशन के आधार पर राजगीर थाना में सूचना दी गई।
Trending Videos
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News