जयपुर में कलर वाला पान,मुंह को अंदर से रंग देगा: दीपावली की तरह रंग वाले पटाखे और बैटरी से चलने वाली पिचकारियों इस होली को खास बनाएंगे – Jaipur News

7
जयपुर में कलर वाला पान,मुंह को अंदर से रंग देगा:  दीपावली की तरह रंग वाले पटाखे और बैटरी से चलने वाली पिचकारियों इस होली को खास बनाएंगे – Jaipur News

जयपुर में कलर वाला पान,मुंह को अंदर से रंग देगा: दीपावली की तरह रंग वाले पटाखे और बैटरी से चलने वाली पिचकारियों इस होली को खास बनाएंगे – Jaipur News

मुंह को रंग देने वाला पान, गुलाल के बड़े-बड़े सिलेंडर, रंग वाले पटाखे और बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक और प्रेशर गन….जयपुर में इस बार होली पर ऐसे रंग-बिरंगे सामान बाजार में आए हैं। जो इस रंगों के त्योहार को हाईटेक बना देंगे। चेहरे के ऊपर ही रंग नही

.

आग बुझालने के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलेंडर में गुलाल भरकर बेचा जा रहा है। इससे आप एक बार में ही किसी को पूरा गुलाल से रंग सकते हैं। ऐसे रंग-बिरंगे होली के सामान से बाजार सज चुके हैं। शहर के चारदिवारी, आमेर, राजापार्क, जवाहर नगर, मानसरोवर, सांगानेर वैशाली, झोटवाड़ा, मुरलीपुरा और चांदपोल, निर्माण नगर, बाजारों में होली की विशेष दुकानें लगाई गई हैं।

बाजार में बच्चों के लिए खास सामग्री उपलब्ध है। विभिन्न प्रकार के रंग-गुलाल और पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इलेक्ट्रॉनिक गन, प्रेशर गन, इलेक्ट्रॉनिक बेग पिचकारी, फायरो गुलाल गन, गुलाल सिलेंडर, फ्रूट शॉर्ट, गुलाल स्प्रे, हर्बल गुलाल, मेजिक आइस होली टी-शर्ट के साथ खुशबूदार अबीर-गुलाल के पैक बिक रहे हैं।

बच्चों में पिचकारियों की मांग सबसे ज्यादा देखी जा रही है। बाजार में कई डिजाइन के मास्क भी मौजूद हैं। हर्बल कलर के साथ गोरा, काला, गोल्ड और सिल्वर रंगों के कॉम्बो पैक उपलब्ध हैं। सभी सामान उचित कीमत पर मिल रहा है।

युवा अपने दोस्तों और परिवार के साथ रंग, गुलाल और पिचकारी खरीदने पहुंच रहे।

होली पर खास इन आइटम से सजा बाजार

होली के बाजारों में इस बार टंकी वाली पिचकारी की डिमांड ज्यादा है। पाइप वाली पिचकारी की कीमत 10 रुपए से लेकर 200 रुपए तक है। टैंक वाली पिचकारी 200 से लेकर 500 रुपए तक बाजार में उपलब्ध है। इलेक्ट्रॉनिक गन की कीमत 500 से शुरू होकर 1850 रुपए और 3000 तक की भी इलेक्ट्रॉनिक गन (पिचकारी) उपलब्ध है। प्रेशर गन (पिचकारी) इसकी कीमत 1650 रुपए है।

होली के बाजार में इस बार टंकी वाली पिचकारियों की डिमांड ज्यादा है। इसमें पिचकारी से साथ पीछे पानी की टंकी लगी होती है।

गुलाल के सिलेंडर जिनकी कीमत 800 से शुरू होकर 2000 रुपए तक

गुलाल के सिलेंडर की कीमत 800 से शुरू होकर 2000 रुपए तक है। इनमें 2 किलो, 4 किलो और 6 किलो गुलाल के सिलेंडर बाजार में बिक रहे हैं। इन सिलेंडर की मदद से एक बार में ही किसी को गुलाल से पूरा रंगा जा सकता है। वहीं, गुलाल गन की कीमत 250 है। इसमें एक पटाखा लगता है, जिसकी कीमत 100 रुपए है। इस पटाखे में से रंग का धुंआ निकलता है। इसमें से एक साथ तीन कलर निकलते हैं। बाजार में इलेक्ट्रिक बैग पिचकारी भी मौजूद है, जिसकी कीमत 1200 है। बैटरी से चलने वाली ये पिचकारियों पानी को दूर तक पहुंचाती हैं।

बालों और आंखो को रंगों से बचाने के लिए लोग विग खरीद रहे। साथ ही स्पेशल चश्में भी बाजार में बिक रहे। साथ में इलेक्ट्रिकल गन की भी डिमांड है।

हर्बल रंग गुलाल की डिमांड

जयपुर में गुलाल बनाने वाली फर्म के मालिक मुकेश जैन ने बताया- इस बार होली पर मौसम साफ है। जयपुर में ही गुलाल अरारोट और पाउडर दोनों से ही बनता है। जयपुर का यह गुलाल पूरे देश में बिकता है। यहां 16 कलर के शेड में गुलाल बनाया जा रहा है। जो कि 100 ग्राम पैकिंग से लेकर 1 किलोग्राम, 10 किलोग्राम या डिमांड के अनुसार बनाया जा रहा है। इस बार 10 किलोग्राम गुलाल (पाउडर वाली) के पैकिंग 200 रुपए होलसेल में मिल रहा है। हर्बल गुलाल 10 किलोग्राम की कीमत 800 रुपए है। उन्होंने बताया ग्राहक आज लोकल रंग गुलाल की जगह अब लोग हर्बल रंग गुलाल ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार होली के सामानों में कोई खास परिवर्तन नहीं हुआ है। एक विशेष ब्रांड की गुलाल की डिमांड पिछले साल की तुलना में इस बार थोड़ी बढ़ी है।

बाजार में मैजिक आईस नाम से रंग बिक रहा है। जो पानी को बर्फ से ठंडा कर देती है।

मैजिक आईस मौजूद है जो आधी बाल्टी में बर्फ सा मजा देगी

दुकानदार बृजेश परनामी ने बताया- होली पर इस बार भारी क्रेज है। इस बार होली पर खास किस्म की पिचकारिया बाजार में है। नई वेरायटी में इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी, प्रेशर गन खास है। होली पर रंग के पटाखे है जो फटेगा नहीं बल्कि कलर निकलेंगे। बाजार में मैजिक आईस मौजूद है। जो आधी बाल्टी को बर्फ सा ठंडा कर देगी। बाजार में ऑर्गेनिक गुलाल और गुलाल गोटे की खासी डिमांड है। उन्होंने बताया कि बाजार में अब इंडिया में ही बना माल आ रहा है। बाजार में चाइनीज आइटम की जगह इंडियन सामानों ने जगह बना ली है।

होली खेलने के लिए स्पेशल कपड़े

इस बार होली खेलने के लिए बाजार में स्पेशल कपड़े भी मिल रहे हैं। होली में महिलाओं के लिए कुर्ती है। पुरुष के लिए कुर्ता और टी शर्ट मिल रही हैं। व्हाइट कुर्ते के साथ ही प्रिंटेड कुर्ते भी हैं। लोग अपने चेहरे और बालों को बचाने के लिए विग का इस्तेमाल भी करते हैं। चश्मा भी पहनकर होली खेलते हैं। कपड़ों के दाम 50 से लेकर 300 रुपए तक हैं। वहीं नकली बालों से बने विग की कीमत 50 रुपए से लेकर 200 रुपए तक है।

होली की दुकानों पर इस बार खास कपड़े भी मिल रहे।

बाजार में मिल रहा कलर पान मुंह को अंदर से रंग देता है।

कलर पान और सोंफ, जो मुंह को अंदर से रंग देते हैं

जयपुर में हर बार की तरह होली पर खास फूड कलर पान भी बेचा जा रहा है। लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को कलर पान और कलर सोंफ खिलाते है। मोती डूंगरी स्थित पान की दुकान पर इंद्र कुमार ने बताया- हमारे यहां स्पेशल कलर पान बनाया जाता है। जो कि होली मेजिक पान होता है। जो कि मुंह को अंदर से रंग देता है। इंद्र कुमार ने बताया- इस पान को खास होली पर ही बनाया जाता है। इसमें सबसे बड़ा संदेश पानी की बचत का मैसेज देना होता है, क्योंकि इसमें किसी तरह से पानी का खर्च नहीं होता। इसे खाने के बाद मुंह के अंदर कलर दिखाई देता है। यह तीन रंग में उपलब्ध है, जिनमें नीला, लाल और हरे रंग का पान होता है। इसी के साथ रंग की सोंफ होती है। इनकी कीमत 20 रुपए से लेकर 50 रुपए तक होती है।

कलर पान को तीन रंगों में बनाया जा रहा।

बाजार में मिल रही अलग-अलग डिजाइन की पिचकारियों।

इस बार प्रेशर गन की भी बाजार में काफी डिमांड है। जो पानी को तेज प्रेशर के साथ फेंकती है। जो बैट्री से चलती है।

ये भी पढ़ें…

कोटा में होली पर डीजे बैन:हॉस्टल-पीजी की छत पर एंट्री बंद; पुष्कर के फेस्टिवल में थिरके विदेशी पर्यटक, किरोड़ीलाल मीणा भी नाचे

राजस्थान में होली की धूम शुरू हो चुकी है। प्रदेश के प्रसिद्ध मंदिरों में फागोत्सव चल रहा है। कोटा में स्टूडेंट और जोधपुर शहर के लोगों को होली पर कुछ नियमों का पालन करना होगा। कोटा पुलिस ने धुलंडी से पहले कोचिंग स्टूडेंट के लिए एक आदेश जारी कर डीजे साउंड पर बैन लगा दिया है। (पूरी खबर पढ़ें)

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News