‘तेजस्वी की लालटेन बुझने वाली है’: प्रशांत किशोर बोले-कानून किसी बाबा के दरबार में नहीं बनता, बीजेपी विधायक के बाप का राज नहीं – Darbhanga News

18
‘तेजस्वी की लालटेन बुझने वाली है’:  प्रशांत किशोर बोले-कानून किसी बाबा के दरबार में नहीं बनता, बीजेपी विधायक के बाप का राज नहीं – Darbhanga News

‘तेजस्वी की लालटेन बुझने वाली है’: प्रशांत किशोर बोले-कानून किसी बाबा के दरबार में नहीं बनता, बीजेपी विधायक के बाप का राज नहीं – Darbhanga News

दरभंगा में सोमवार को जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, ‘तेजस्वी यादव को मुसलमानों का वोट मुफ्त में लेने की आदत लग गई है। वे मुसलमानों को डराते हैं और कहते है राजद को वोट नहीं दिया तो भाजपा

.

‘मुसलमानों को विकल्प के रूप में जनसुराज मिल गया है। लालू यादव के लालटेन (चुनाव चिन्ह) से किरासन तेल निकल जाएगा, तो लालटेन तो भुकभुकाएगा, थोड़ी देर बाद बंद हो जाएगा। तेजस्वी यादव के लालटेन से जिस दिन मुसलमान निकल गए, उस दिन लालटेन का बुझना तय है। इसलिए घबराहट में इन दिनों तेजस्वी यादव कुछ भी बोल रहे हैं।’

बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल के बयान पर प्रशांत किशोर ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा, ‘यह बीजेपी विधायक के बाप का राज नहीं है। यहां जनता का राज है और वही होगा, जो जनता चाहेगी।’

दरअसल, बचौल ने विधानसभा परिसर में कहा कि जुमे की नमाज और होली एक दिन है। इसलिए मुसलमान होली के दिन घर से नहीं निकले।

बाबा के दरबार में कानून नहीं बनता है

बाबा बागेश्वर के बयान पर पलटवार करते हुए प्रशांत ने पूछा- क्या वे देश चलाते हैं, क्या उनके कहने से संविधान चेंज हो जाएगा?

उन्होंने कहा, ‘देश में अभिव्यक्ति की आजादी सबको मिली है। बाबा बागेश्वर बिहार आए हैं। लोकतंत्र है, कुछ भी बोल रहे हैं, उनके समर्थक उन्हें सुन रहे हैं। उस पर टिप्पणी नहीं कर सकते है, लेकिन देश किसी बाबा द्वारा नहीं चलता है। देश की जनता की ओर से चुने गए प्रतिनिधियों से चलता है। देश का कानून संसद में बनता है, किसी बाबा के दरबार में नहीं बनता है।’

जब प्रशांत किशोर से पूछा गया कि बाबा बागेश्वर ने देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग की है, आप इसे कैसे देखते हैं?

जवाब में उन्होंने कहा-

देश के संविधान को बनाने वालों ने धर्मनिरपेक्ष राज्य बनाया है तो आप और हम हिंदू राष्ट्र की मांग करने वाले कौन होते हैं? क्या ऐसी मांग करने वाले लोग महात्मा गांधी से ज्यादा समझदार हो गए।

QuoteImage

हर जाति और समाज को राजनीति में मिलेगी भागीदारी

प्रशांत किशोर ने कहा कि ‘जिस जाति की जितनी जनसंख्या है, उसमें से काबिल लोगों को निकालकर जनसुराज पार्टी की ओर से टिकट दिया जाएगा। अगर बिहार में मुसलमानों की संख्या 18 फीसदी है, तो 18 फीसदी टिकट मुसलमान समाज के काबिल लोगों को मिलना चाहिए।

———————————–

ये भी पढ़िए….

सामने BJP है, इसलिए मुस्लिमों के लिए लालू मजबूरी:नीतीश अपने दम पर सिर्फ एक बार बिहार जीते, प्रशांत किशोर बोले- 243 सीटों पर लड़ेंगे

‘मुस्लिम समाज लालू प्रसाद यादव की आरजेडी को इसलिए वोट नहीं देता कि उनके लिए कुछ काम किया गया है, उन्हें राजनीतिक हिस्सेदारी दी गई है, या वो भाजपा को हरा रहे हैं। इन्हें वोट देना उसकी मजबूरी है। क्योंकि सामने भाजपा है। भाजपा को तो वोट दे नहीं सकता। तीसरा कोई विकल्प है नहीं, इसलिए मजबूरी में लालटेन को वोट दे देता है।’ पूरी खबर पढ़ें

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News