दो पक्षों का विवाद समाज की जाजम पर निपटाएंगे: मेनारिया ब्राह्मण समाज का महासम्मेलन, प्री-वेडिंग और डीजे पर पाबंदी – Udaipur News h3>
उदयपुर के वाना गांव में अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज के सम्मेलन में मौजूद समाजजन
अखिल भारतीय नागदा मेनारिया ब्राह्मण समाज का पांचवा महासम्मेलन वाना गांव में आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर गहन चर्चा हुई और समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। रविवार को हुए सम्मेलन की अध्यक्षता अखिल भार
.
सांगावत ने बताया कि सम्मेलन में समाज के युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर प्रदान करने पर जोर दिया गया। शिक्षा के क्षेत्र में नए प्रोत्साहन योजनाओं, समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। सामाजिक विवादों को सुलझाने का कार्य समिति के माध्यम से कई मामलों का आपसी समझाइस कर हाथों—हाथ निस्तारण किया गया।
सम्मेलन में अखिल भारतीय मेनारिया नागदा ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज पानेरी, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी सहित मेनार चौखले के 16 गांवो के समाजजन ने शिरकत की। राष्ट्रीय अध्यक्ष पानेरी ने समाज के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और भविष्य में और अधिक सहयोग का आश्वासन दिया। समाज की अगली बैठक 18 मई को खेरोदा में आयोजित होगी।
विधायक-रुण्डेड़ा की मीना देवी मामले की निष्पक्ष जांच होगी
सम्मेलन में वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी भी शामिल हुए। जहां समाजजन ने विधायक डांगी का अभिनंदन किया। सम्मेलन में विधायक डांगी ने कहा कि रुण्डेड़ा की मीना देवी ब्लाइंड मर्डर की घटना दुःखद है। इस मामले की निष्पक्ष जांच होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष पानेरी व समाजजन ने विधायक के सामने मांग रखी कि मीना देवी के परिवार को राज्य सरकार से सहायता 50 लाख की राशि व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाई जाए।
समाज के सदस्य सम्मेलन में शामिल हुए
सम्मेलन में ये किए गए निर्णय
- कोई भी एक बार शादी होने के बाद उस पत्नी को छोड़कर पति या पति को छोड़कर पत्नी दूसरी शादी नहीं करेंगे। माता पिता की उनके बच्चे पूर्ण रूप से उनकी परिवरिश करेंगे।
- किसी भी मामले को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो जाता है तो सबसे पहले समाजजन न्यायालय में नहीं जाकर पहले समाज की जाजम पर आए, ताकि दोनो पक्षों को समझाकर विवाद को समाप्त किया जाएगा
- समाज में प्रीवेडिंग बंद रहेगी व डीजे समाज में बिल्कुल बंद रहेगा
- समाज के धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए नियमित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे
- महिला सशक्तिकरण को लेकर समाज में महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाओं की व महिलाओं को शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया जाएगा।
- समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे।
इनपुट : सुरेश मेनारिया, मेनार
