झांसी में CM योगी के स्वागत की तैयारी: 11 मार्च को प्रदर्शनी ग्राउंड में है जनसभा, युवा उद्यमियों को देंगे आर्थिक सहायता – Jhansi News

4
झांसी में CM योगी के स्वागत की तैयारी:  11 मार्च को प्रदर्शनी ग्राउंड में है जनसभा, युवा उद्यमियों को देंगे आर्थिक सहायता – Jhansi News

झांसी में CM योगी के स्वागत की तैयारी: 11 मार्च को प्रदर्शनी ग्राउंड में है जनसभा, युवा उद्यमियों को देंगे आर्थिक सहायता – Jhansi News

CM योगी की जनसभा से पहले तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे कमिश्नर बिमल दुबे, डीएम अविनाश कुमार, सीडीओ जुनैद अहमद समेत अन्य अधिकारी

झांसी में 11 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा करेंगे। उनके झांसी आने से पहले जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। युद्धस्तर पर सीएम के स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं। मुख्यमंत्री का काफिला जिस सड़क से सभास्थल तक पहुंचेगा,

.

शनिवार को कमिश्नर बिमल दुबे, जिलाधिकारी अविनाश कुमार, सीडीओ जुनैद अहमद, एसएसपी सुधा सिंह, नगर आयुक्त सत्य प्रकाश समेत जिला प्रशासन और पुलिस के ऑफिसर प्रदर्शनी मैदान में तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे। यहां बनाए जा रहे पंडाल, जनसभा में आने वाले लोगों के बैठने की व्यवस्था समेत सुरक्षा के प्रबंधों का जायजा लिया। यहां जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने दैनिक NEWS4SOCIALसे बात करते हुए तैयारियों और सीएम के झांसी दौरे की जानकारी दी। मंच से CM देंगे सीएम युवा सम्मान जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री 11 मार्च को जनसभा स्थल से ही जिले के युवा उद्यमियों को युवा सम्मान योजना के स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे। साथ ही यहां युवा उद्यमियों को ऋण वितरण भी किया जाएगा।

स्मार्ट पैथलॉजी का करेंगे शुभारंभ

झांसी स्मार्ट सिटी परियोजना में तैयार की गई स्मार्ट पैथलॉजी समेत CM योगी जिले को 1 हजार करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। वह जनसभा के दौरान लगभग 700 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और करीब 300 करोड़ के कार्यों का शिलान्यास करेंगे। इसमें स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ही 300 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाएं शामिल हैं।

सड़क से डिवाइडर तक चमक गए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के झांसी आने की खबर मिलने के बाद उनके सभास्थल तक जाने वाले रास्ते का कायाकल्प हो गया है। नगर निगम से लेकर जेडीए और पीडब्ल्यूडी समेत सभी विभाग शहर को चमकाने में जुटे हैं। रातोंरात सड़क निर्माण के साथ ही रंगाई पुताई भी जोरों पर है। बताया जा रहा है कि CM योगी का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वह इलाइट चौराहा होते हुए सड़क मार्ग से प्रदर्शनी ग्राउंड पहुंचेंगे।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News