2 साल पहले अगवा की गई किट्टू की हत्या: आरोपी ने शव को खेत में गाड़ा, मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की घटना – Meerut News

9
2 साल पहले अगवा की गई किट्टू की हत्या:  आरोपी ने शव को खेत में गाड़ा, मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की घटना – Meerut News

2 साल पहले अगवा की गई किट्टू की हत्या: आरोपी ने शव को खेत में गाड़ा, मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र की घटना – Meerut News

मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र के मुलताननगर से 2 साल पहले अगवा की गई 5 साल की मासूम किट्टू की हत्या हो गई। उसके शव को आरोपी सुमित ने खेत में गाड़ दिया।। पुलिस टीम खेत से कंकाल ढूंढने का प्रयास कर रही है। वारदात को अंजाम देने वाले सुमित से पूछताछ की जा र

.

घटना जनवरी 2023 की है। मेरठ के टीपीनगर इलाके के मुल्ताननगर में धीरेंद्र कुमार की बेटी मानवी उर्फ किट्टू सबके साथ कमरे में सोई थी। करीब 2 बजे उनकी नींद टूटी तो देखा बिस्तर पर बेटी नहीं है। बेटी को पूरे घर में तलाशा। मगर, उसका कहीं पता नहीं चला। बाहर आए तो देखा दरवाजा खुला था। इसके बाद उन लोगों ने घर के अगल-बगल उसकी तलाश की। सुबह 5 बजे टीपीनगर थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। बताया कि मैंने घर के मेन गेट की कुंडी अंदर से बंद की थी। लेकिन, जब बेटी गायब हुई तो गेट खुला था। इससे अनुमान है कि दरवाजा उसने खुद ही खोला होगा।

पुलिस ने इलाके के CCTV चेक किए तो एक फुटेज हाथ लगा। इसमें दिख रहा था कि बच्ची घर के बाहर आती है। इस वक्त करीब रात के 11 बजे थे। बच्ची फ्रॉक पहने हुए घर से बाहर निकलती है। राइट साइड से एक युवक आता है। युवक बच्ची को घर के बाहर अकेला खड़ा देखकर रुक जाता है। वो पास आकर बच्ची के बात करता है, उसे बहलाता है। इसके बाद युवक बच्ची का हाथ पकड़कर उसे लेकर 4 कदम चलता है। फिर उसे गोद में उठाकर सड़क के दूसरी तरफ चला जाता है।

युवक ने टोपी और मफलर से अपना चेहरा ढका हुआ था। इसके बाद दूसरे फुटेज में युवक मेट्रो प्लाजा के सामने लगे कैमरे में भूमिया पुल की तरफ अकेले पैदल जाते नजर आया था। इसके बाद उसकी फुटेज नहीं मिली थी। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे युवक के पोस्टर लगवाए। 20 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला। अब घटनाक्रम के 14 महीने बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया तो उसने कुबूल किया कि किट्‌टू का अपहरण उसने ही किया था। बच्ची की हत्या करने के बाद उसके शव को किट्‌टू के घर से कुछ दूर खेत में गाड़ दिया था। पुलिस तब से ही इस मामले की जांच में जुटी थी।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक सुमित को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर बच्ची का कंकाल खेत से बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News