ट्रक से गायब हुआ 42.99 टन सरिया दुकान से जब्त: ट्रक ड्राइवर ने साथी के साथ मिलकर बेचा था, पुलिस ने सरिया जब्त कर एक आरोपी को पकड़ा – Sagar News

8
ट्रक से गायब हुआ 42.99 टन सरिया दुकान से जब्त:  ट्रक ड्राइवर ने साथी के साथ मिलकर बेचा था, पुलिस ने सरिया जब्त कर एक आरोपी को पकड़ा – Sagar News

ट्रक से गायब हुआ 42.99 टन सरिया दुकान से जब्त: ट्रक ड्राइवर ने साथी के साथ मिलकर बेचा था, पुलिस ने सरिया जब्त कर एक आरोपी को पकड़ा – Sagar News

सागर के शाहगढ़ थाना क्षेत्र से ट्रक में लोड 42.99 टन सरिया गायब करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से सरिया जब्त किया गया है। मामले में शामिल दो आरोपी फरार है। जिनकी पुलिस टीमें तलाश कर रही हैं।

.

पुलिस के अनुसार, 1 मार्च को फरियादी सौरभ पिता ओमप्रकाश गुप्ता उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम दिनारा (शिवपुरी) ने शाहगढ़ थाने आकर शिकायत की थी। शिकायत में बताया कि रायपुर छतीसगढ में श्रीहरि रोड लाइंस के नाम से ट्रांसपोर्ट कंपनी चलाता हूं। 25 फरवरी को एमएसके इंटरप्राइजेज रायपुर छतीसगढ़ का 42.99 टन सरिया और इंगल कीमत करीब 25 लाख रुपए ट्रक क्रमांक यूपी 93 बीटी 5786 में लोड़ कर भारत इंटरप्राइजेज खनियाधाना शिवपुरी भिजवाया था।

उक्त ट्रक का ड्राइवर रामसिंह राजपूत उर्फ दद्दा निवासी ग्राम बसई था। हेल्पर आकाश निवासी बबीना था। ट्रक ड्राइवर से 27 फरवरी की रात करीब 9.30 बजे बात हुई तो उसने बताया कि मैं बटियागढ में हूं। उसके बाद ड्राइवर रामसिंह ने अपना फोन बंद कर लिया। मोबाइल बंद होने पर ट्रक की तलाश की गई। ट्रक 1 मार्च की दोपहर करीब 3 बजे हीरापुर तिगड्डा पर खाली मिला। जिसमें सरिया व इंगल नहीं थे। शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया।

मऊरानीपुर में दुकान पर बेचा था सरिया

पुलिस टीम सरिया और आरोपियों की तलाश में लगाई गई। जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर दीपक चौरसिया निवासी टीकमगढ़ को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दीपक ने बताया कि ट्रक ड्राइवर रामसिंह उर्फ दद्दा के साथ मिलकर दोनों ने सरिया को मऊरानीपुर उत्तरप्रदेश के भूपेन्द्र यादव को बेचा दिया है।

आरोपी के अनुसार पुलिस टीम मऊरानीपुर पहुंची और भूपेंद्र यादव की सरिया दुकान से करीब 25 लाख रुपए का सरिया बरामद किया। जिसे जब्त किया गया है। शाहगढ़ थाना प्रभारी संदीप खरे ने बताया कि आरोपी दीपक चौसरिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं मामले में आरोपी ट्रक ड्राइवर रामसिंह और दुकानदार भूपेंद्र यादव फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News