श्रीकृष्ण फेम नीतीश भारद्वाज युवाओं को देंगे शुभ विचार: जितेन्द्र शर्मा की पहल पर ‘विचार उत्सव’ कार्यक्रम में छात्राओं और महिलाओं के सवालों के देंगे जवाब – Jaipur News h3>
शुभ विचार अपनी स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 जनवरी को ‘विचार उत्सव’ का आयोजन कर रही है।
जयपुर की अग्रणी संस्था शुभ विचार अपनी स्थापना के 15 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 जनवरी को ‘विचार उत्सव’ का आयोजन कर रही है। इस खास कार्यक्रम में टीवी सीरियल महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज युवाओं के साथ स
.
कार्यक्रम में प्रसिद्ध रंगकर्मी और शुभ विचार के संस्थापक जीतेन्द्र शर्मा, छात्राएं, महिलाएं, लेखक, विचारक समाज, परिवार, राष्ट्र, जल, और पर्यावरण के प्रति प्रेम और दायित्व जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
शुभ विचार के संस्थापक जीतेन्द्र शर्मा, छात्राएं, महिलाएं, लेखक, विचारक समाज, परिवार, राष्ट्र, जल, और पर्यावरण के प्रति प्रेम और दायित्व जैसे विषयों पर चर्चा करेंगे।
युवाओं के लिए विशेष सत्र
इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता और नीतीश भारद्वाज विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। छात्रों को व्यक्ति, पति-पत्नी, माता-पिता, भाई-बहन, राष्ट्र, जल, अन्न, और पर्यावरण के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में गायन, नृत्य, और अभिनय के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवा कलाकार अपनी प्रस्तुति देने का अवसर पाएंगे। इन प्रतिभागियों को नीतीश भारद्वाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक कलाकार संस्था में अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।
इस कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता और नीतीश भारद्वाज विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
शुभ विचार: विचारों से सेवा का सफर
शुभ विचार संस्था की स्थापना समाज में सकारात्मक परिवर्तन और सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की गई थी। इसके संस्थापक जीतेन्द्र शर्मा का मानना है कि शुभ विचार अपनाने से व्यक्ति का जीवन और समाज दोनों में सुधार आ सकता है। शर्मा बताते हैं कि संस्था की शुरुआत इस विचार के साथ हुई थी कि अगर हम विचारों को शुभ और सकारात्मक बनाएं, तो समाज में व्याप्त समस्याओं का समाधान किया जा सकता है। संस्था ने कला, संस्कृति, पर्यावरण, महिला सशक्तिकरण, वृद्धजन सेवा, और राष्ट्रहित जैसे क्षेत्रों में 15 वर्षों के दौरान 1,000 से अधिक गतिविधियों का आयोजन किया है।
संस्था की मुख्य गतिविधियां
जितेन्द्र शर्मा ने बताया कि संस्था कला और संस्कृति के क्षेत्र में जयपुर म्यूजिक फेस्टिवल, नाट्य कार्यशालाएं और प्रस्तुतियां, साहित्यिक वार्ताएं जैसे पिंक कन्वर्सेशन आयोजित करती है। पर्यावरण संरक्षण के लिए जल संरक्षण जागरूकता अभियान, साइकिल सम्मान कार्यक्रम, और जल इकाई निर्माण कार्य करती है। महिला सशक्तिकरण और वृद्धजन सेवा के तहत वार्ताएं, सम्मान कार्यक्रम और वृद्धजनों के लिए विशेष आयोजन करती है। गौसेवा के लिए ‘शुभ विचार अमृत गौशाला’ का संचालन करती है। साथ ही, राइट थिंकिंग एंटरटेनमेंट के जरिए गायन, नृत्य और अभिनय के क्षेत्र में प्रशिक्षण भी प्रदान करती है।
