पुलिस की वर्दी में महिला से 2.50 लाख रुपए लूटा: पीड़िता बोली- बैंक से बाहर बुलाकर जबरदस्ती कार में बिठाया, लूट के बाद सड़क पर छोड़ा – Samastipur News h3>
समस्तीपुर जिले में पुलिस की वर्दी पहने बदमाशों ने SBI मुख्य शाखा में पैसे जमा करने आई महिला से 2.50 लाख रुपए छीन लिया है। बदमाशों ने महिला को अगवा कर घटना को अंजाम दिया और मुजफ्फरपुर के फोरलेन के पास छोड़कर फरार हो गया।
.
पीड़ित महिला मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रामनाथपुर छतौना वार्ड संख्या-3 निवासी स्व. राम कुमार ठाकुर की पत्नी अंजना देवी (56) है। पीड़ित महिला के बेटे सौरव कुमार ने बताया कि घटना के बाद मां को सदमा लगा है। उनकी तबीयत खराब हो गई है। उन्हें मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला का बेटा सौरव कुमार।
2.50 लाख रुपए लूटा फिर सुनसान सड़क पर छोड़ दिया
पुलिस सौरव कुमार ने बताया कि मंगलवार की शाम तक जब मां घर वापस नहीं आई तो मैं उन्हें फोन लगाया। उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा था। काफी बार कोशिश करने के बाद देर शाम में कॉन्टैक्ट हुई तो पता चला कि वो फोरलेन के पास सुनसान सड़क पर खड़ी है।
मां ने फोन पर बताया कि वो बैंक से रुपए निकालकर एसबीआअई के मेन ब्रांच में जमा करने आई थी। तभी कुछ पुलिस की वर्दी पहने बदमाश ने उनसे पूछताछ के बहाने बाहर बुलाया। जहां एक गाड़ी खड़ी है और उसमें पुलिस की वर्दी पहने लोग बैठे हैं। एक बदमाश वर्दी में उनसे पूछताछ कर रहे थे तभी पीछे से 2 लोग ने जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया।
कार में आगे की सीट पर पुलिस की वर्दी में एक व्यक्ति बैठा हुआ था और एक ड्राइवर था। वहीं, तीन लोग पीछे की सीट पर बैठकर मां को धमका रहे थे। बदमाशों ने मां को धमका कर उनसे 2.50 लाख रुपए छीन लिए और उन्हें मुजफ्फरपुर के फोरलेन के पास सुनसान सड़क पर छोड़कर भाग निकले।
जानकारी मिलने के बाद घर के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि डर से उनकी स्थिति खराब थी। जिसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलोग अस्पताल में इलाज के बाद मां को समस्तीपुर लेकर आए।
घटना के बाद महिला ने थाना में मामला दर्ज कराया
एक व्यक्ति ने कहा- पुलिस बाहर बुला रही है
घटना को लेकर पीड़िता अंजना देवी ने बताया कि वह लखीमी चौक स्थित बैंक ऑफ इंडिया से दो लाख रुपए निकालकर समस्तीपुर नगर थाना स्थित एसबीआई की मुख्य शाखा में जमा करने आई थी। उसके पास पहले से ही 50 हजार रुपए थे, जिसे वह एक जमीन का पैसा वापस करने के लिए बैंक में जमा करना चाहती थी।
जब वह बैंक में फॉर्म भर रही थी, तभी एक व्यक्ति ने उसे कहा कि बाहर पुलिस बुला रही है। बाहर निकलने पर उसने देखा कि एक गाड़ी खड़ी है और उसमें पुलिस की वर्दी पहने लोग बैठे हैं। उन लोगों ने उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया और पिस्टल के बल पर मुजफ्फरपुर से आगे दिल्ली मोड़ के पास छोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने ढाई लाख रुपए लूट लिया।
पूरी जांच के बाद मामले का खुलासा
पीड़िता ने इस घटना की सूचना नगर थाने में दी है। नगर थाना अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि उन्हें कल शाम इस घटना की सूचना मिली थी और पुलिस टीम घटनास्थल पर गई थी। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
