Bihar News: अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में घटिया खाना परोसे जाने पर छात्रों का हंगामा, मेस संचालक ने बताई वजह h3>
{“_id”:”678f6531f5b9618fa203927b”,”slug”:”darbhanga-news-students-create-ruckus-over-serving-of-poor-quality-food-in-minority-welfare-hostel-2025-01-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bihar News: अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में घटिया खाना परोसे जाने पर छात्रों का हंगामा, मेस संचालक ने बताई वजह”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
छात्रावास के बाहर हंगामा करते छात्र – फोटो : NEWS4SOCIAL
विस्तार
दरभंगा के अल्पसंख्यक कल्याण छात्रावास में सोमवार रात घटिया खाना परोसे जाने को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। छात्रों का आरोप है कि खाने में न केवल मेन्यू का पालन नहीं किया जाता, बल्कि इसकी गुणवत्ता भी बेहद खराब है। सोमवार की रात परोसी गई चने की सब्जी में मरे हुए कीड़े पाए गए, जिसके बाद छात्रों का गुस्सा भड़क उठा।
Trending Videos
घटिया भोजन और लापरवाह संचालन की शिकायतें
छात्रों ने आरोप लगाया है कि मेस संचालक द्वारा लंबे समय से घटिया खाना परोसा जा रहा है। मेन्यू के अनुसार भोजन न मिलने और खाने में बार-बार गड़बड़ियों की शिकायत के बावजूद विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। सोमवार की घटना ने छात्रों की नाराजगी को और बढ़ा दिया।
मेस संचालक ने दी यह सफाई
मेस संचालक मोहम्मद आमिर का कहना है कि छात्रों द्वारा पिछले छह महीने से भुगतान नहीं किया गया है। इसके बावजूद वे अपने खर्च पर खाना उपलब्ध करवा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि हर बार पैसे की मांग करने पर कुछ छात्र खाने की गुणवत्ता का बहाना बनाकर हंगामा करते हैं।
‘वेंडर बदलने की छूट छात्रों को दी गई है’
इस विवाद पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि छात्रों को वेंडर बदलने और मेस संचालन के लिए कमिटी बनाने की छूट दी जा चुकी है। इसके बावजूद, छात्रावास के तीस से अधिक छात्र पिछले छह महीनों से भुगतान नहीं कर रहे हैं, जिससे यह समस्या और जटिल हो गई है।
छात्रों और विभाग के बीच जिम्मेदारी का टकराव
छात्रावास में रहने वाले छात्रों का कहना है कि विभाग को चाहिए कि वह खराब वेंडर को बदलकर नए सिरे से व्यवस्था करे। वहीं, पदाधिकारी और वेंडर ने भुगतान की समस्या को हंगामे की मुख्य वजह बताया।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – BiharNews