तेजस्वी के करीबी सांसद संजय यादव से मांगी रंगदारी: 20 करोड़ नहीं देने पर परिवार के सदस्यों को उठाने की दी धमकी, FIR दर्ज – Patna News

1
तेजस्वी के करीबी सांसद संजय यादव से मांगी रंगदारी:  20 करोड़ नहीं देने पर परिवार के सदस्यों को उठाने की दी धमकी, FIR दर्ज – Patna News

तेजस्वी के करीबी सांसद संजय यादव से मांगी रंगदारी: 20 करोड़ नहीं देने पर परिवार के सदस्यों को उठाने की दी धमकी, FIR दर्ज – Patna News

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के करीबी राज्यसभा सांसद से रंगदारी मांगी गई है। अपराधियों ने वॉट्सऐप कॉल के जरिए सांसद से 20 करोड़ की डिमांड की है। रंगदारी की रकम नहीं देने पर परिवार के सदस्यों को उठाने की धमकी दी है।

.

सांसद संजय यादव के आवेदन पर सचिवालय थाना में केस दर्ज कर लिया गया है। थानेदार संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि सांसद संजय यादव को 9166641611 मोबाइल नंबर से 18 जनवरी यानी शनिवार को कॉल आया। फोन करने वाले शख्स ने कहा, ‘मैं गैंगस्टर हूं। हमारे कई लोग जेल में भी हैं। अभी मैं अमेरिका से बोल रहा हूं। तुम मुझे 20 करोड़ रुपए दो, वरना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहना।

तुम्हारे आने जाने का सभी रास्ता मुझे मालूम है। तुम्हारे घर के सभी सदस्यों के बारे में जानते है। कितने बच्चे हैं, ये भी पता है। सभी की सलामती चाहते हो तो 20 करोड़ रुपए दे दो, नहीं देने पर अपहरण कर हत्या करवा देगें।’

सांसद संजय यादव ने बताया कि ‘शनिवार को 3:33 बजे और 3:34 बजे मिस्ड व्वाइस कॉल आया। इसके बाद मेरे सहायक ने 3:43 पर कॉल रिसीव किया और मुझे फोन लाकर दिया। इसके बाद 4:22 में फिर फोन आया। जब मैंने बताया कि मैं राज्यसभा सांसद बोल रहा हूं तो फोन करने वाला शख्स ने कहा कि मुझे मालूम है। तुम राज्यसभा सांसद हो या मंत्री या प्रधानमंत्री हम किसी को भी गोली मार सकते हैं। बोलकर फोन काट दिया।’

CM, DGP और गृह मंत्रालय को दी गई मामले की जानकारी

आरजेडी प्रवक्ता शक्ति यादव ने बताया कि ‘कुख्यात अपराधी ने 10 दिन के अंदर रंगदारी देने को कहा है। यह राशि नहीं देने पर संजय यादव के परिवार के सदस्यों को अगवा करने की धमकी दी है। शक्ति यादव के मुताबिक, ‘अंतर्राष्ट्रीय कुख्यात अपराधी जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन ने कॉल कर धमकी दी है।’

तेजस्वी के करीबियों में शामिल हैं संजय यादव

संजय यादव की गिनती नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी के करीबियों में होती है। अक्टूबर 2022 में CBI ने रेलवे में जमीन के बदले नौकरी मामले में दिल्ली में तेजस्वी यादव के खास संजय यादव से लंबी पूछताछ की थी। CBI की नोटिस के खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया था, लेकिन कोर्ट ने उन्हें जांच में शामिल होने के लिए कहा।

संजय यादव, तेजस्वी के साथ साए की तरह रहते हैं। उनके दोस्त, राजनीतिक और निजी सलाहकार हैं। RJD ने उन्हें राज्यसभा का सदस्य बनाया है। सूत्रों की मानें तो तेजस्वी के हर फैसले में संजय यादव अहम भूमिका निभाते हैं।

—————-

ये भी पढ़ें…

पप्पू यादव को फिर जान से मारने की धमकी मिली:सांसद के PA को वॉट्सऐप मैसेज किया, धमकाने वाले की डीपी में लॉरेंस गैंग की फोटो

बिहार में पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य बताया है। सांसद के पीए मो.सादिक आलम के मुताबिक, दिल्ली स्थित पप्पू यादव के ऑफिस में वॉट्सऐप पर धमकी भरे मैसेज किए गए हैं। धमकी देने वाले शख्स ने लिखा, ‘वह लॉरेंस गैंग को मिटाने की धमकी दे रहा था न, उसको बोलना उसकी सुपारी मिली है।’ पूरी खबर पढ़िए

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Bihar News