झांसी में गलन वाली ठंड…24 घंटे में 7°C गिरा पारा: 7Km की रफ्तार से चल रही है शीतलहर, स्कूलों की छुट्टी, आज बारिश की संभावना – Jhansi News h3>
झांसी में भीषण ठंड का दौर शुरू हो चुका है। गलन वाली ठंड ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया है।
झांसी में भीषण ठंड का दौर शुरू हो चुका है। गलन वाली ठंड ने जनजीवन को झकझोर कर रख दिया है। आज सुबह हल्की बूंदाबांदी होने के साथ ही 7 किलोमीटर की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चल रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर अधिकतम तापमान में 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट द
.
मौसम विभाग ने आज बारिश होने की संभावना जताई है। भीषण ठंड को देखते हुए डीएम ने कक्षा 8 तक के स्कूलों की शुक्रवार तक छुट्टी कर दी। मौसम विभाग का कहना है कि आज बादल छाए हैं। शुक्रवार को बादल खुलने से तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
पहले दो तस्वीर
भीषण ठंड से बचाने के लिए बच्चे को गोद में उठाकर ले जाती महिला।
ग्वालियर रोड ओवरब्रिज पर कोहरे के बीच निकलते वाहन।
21 से 14.4 डिग्री पहुंचा तापमान
जनपद में अभी तक दिन में धूप निकलने से राहत थी। 14 जनवरी को न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद मौसम ने करवट ली। पहाड़ी इलाकों से आ रही बर्फीली हवाओं ने गलन बढ़ा दी। बुधवार को पूरे दिन धूप नहीं निकली। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
बुधवार को अधिकतम तापमान में 6.7 डिग्री गिरकर 14.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जोकि सामान्य तापमान से करीब 8 डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री रहा। आज आसमान में बादल छाए हैं। सुबह करीब 7:30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। बादलों की वजह से आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा। जबकि अधिकतम तापमान 18 डिग्री के आसपास रह सकता है।
आगे और गिरेगा तापमान
आज आसमान में बादल छाए हैं और बारिश होने की संभावना है। आज के बाद मौसम खुल जाएगा।
भरारी के कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों की ओर से आ रही बर्फीली हवाओं की वजह से ठंड बढ़ी है। आज आसमान में बादल छाए हैं और बारिश होने की संभावना है। आज के बाद मौसम खुल जाएगा। इससे आगामी दिनों में तापमान में और गिरावट आएगी। गलन और बढ़ जाएगी।
9 से 12 तक की क्लास ऑनलाइन चलेंगी
जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने 8वीं कक्षा की 17 जनवरी तक छुट्टी कर दी। डीएम ने आदेश में कहा कि 9 से 12 कक्षा की ऑनलाइन क्लास संचालित होंगी। जिन स्कूलों में ऑनलाइन की व्यवस्था नहीं है, वहां स्कूल का संचालन सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच किया जाएगा।
यहां ठंड से बचाव के पर्याप्त प्रबंधन करने की जिम्मेदारी स्कूल प्रबंधन की होगी। किसी भी सूरत में विद्यार्थियों को खुले में नहीं बैठाया जाएगा। डीएम ने स्कूल ड्रेस की बाध्यता भी समाप्त कर दी। दो दिन तक कोई भी गर्म कपड़े पहनकर स्टूडेंट स्कूल जा सकेंगे।
