मुजफ्फरपुर की आराध्य, अर्पित व शांभवी दूसरे चक्र में h3>
मुजफ्फरपुर में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बिहार स्कूली गर्ल्स अंडर-14, 17 और 19 बैडमिंटन चैम्पियनशिप की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि डीएम सुब्रत कुमार सेन और अन्य अधिकारियों ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। पहले…
मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। जिला प्रशासन के तत्वावधान में बिहार स्कूली गर्ल्स अंडर-14, 17 व 19 बैडमिंटन चैम्पियनशिप मंगलवार को सिकंदरपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वुडेन कोर्ट में शुरू हो गई। सूबे के 32 जिलों से आयी 350 शटलर व 150 ऑफिशियलों के बीच मुख्य अतिथि डीएम सुब्रत कुमार सेन, विशिष्ट अतिथि सीनियर एसपी राकेश कुमार व डीडीसी श्रेष्ठ अनुपम ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर चैम्पियनशिप का उद्घाटन किया। जिला खेल पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन नेशनल वालीबॉल रेफरी करूणेश कुमार ने किया।
पहले दिन गर्ल्स अंडर-14 कैटेगरी में एकल मुकाबले खेले गये। मोतिहारी की अलका कुमारी ने शेखपुरा की अमृता कुमारी को 21-3 से, बक्सर की वंशिका श्रेष्ठ ने समस्तीपुर की श्रुति स्थिति को 21-4 से, मुंगेर की तन्वीश्री ने सारण की सीफा को 21-10 से, मुंगेर की पलक भारती ने गोपालगंज की वैभवी चंद्र को 21-1 से, बक्सर की कृपा भारती ने जहानाबाद की वंशिका यादव को 21-2 से, कैमूर की मानवी ने जमुई की प्रणव सुहानी को 21-10 से, अररिया की सानिया निगम ने नालंदा की गौसिया अर्शी को 21-2 से, मधुबनी की कृतिका कुमारी ने सारण की आकांक्षा को 21-7 से, अररिया की सुमैया खातून ने आरा की अदिति कुमारी को 21-7 से, शेखपुरा की अवंतिका कुमारी ने बेगूसराय की करीना कुमारी को 21-4 से, मोतिहारी की इशानी ने गोपालगंज की सृष्टि को 21-17 से, लखीसराय की आरोही ने सारण की नीति को 21-7 से, खगड़िया की अदिति सानू ने लखीसराय की अन्य भारती को 21-3 से, मोतिहारी की अलका कुमारी ने कटिहार की अदिति शांडिल्य को 21-4 से, मुंगेर की हिमांशी ने गोपालगंज की सलोनी कुमारी को 21-10 से, मधुबनी की मनस्वी ने पटना की अवनी को 21-10 से, बक्सर की वंशिका ने मुंगेर की तन्वी श्री को 21-10 से, भागलपुर की आराध्या ने जमुई की जागृति कुमारी को 21-9 से, सहरसा की परिधि ने पश्चिमी चंपारण की दीपिका को 21-11 से, पटना की चांदनी कुमारी ने रोहतास की राधा कुमारी को 21-11 से, समस्तीपुर की आयर ने आरा की अदिति कुमारी को 21-9 से, मुंगेर की पलक ने लखीसराय की अंशिका राय को 21-7 से, बक्सर की कृपा भारती ने कैमूर की मानवी को 21-12 से, समस्तीपुर की आद्या ने अररिया की सानिया निगम को 21 12 से, बेगूसराय की अदिति ने लखीसराय की यशिका आनंद को 21-4 से, मुजफ्फरपुर की अर्पित शर्मा ने सहरसा की समीक्षा राज सिंह को 21-19 से, आरा की शौर्य प्रीत ने जहानाबाद की वैष्णवी राज को 21-5 से, पटना की गार्गी आर्य ने शेखपुरा की शिवानी कुमारी को 21-1 से, समस्तीपुर की लकी प्रिया ने भागलपुर की अमीषा कुमारी को 21-2 से, मधुबनी की कुमारी कृतिका ने गोपालगंज की अंशु कुमारी को 21-11 से, अररिया की सुमैया खातून ने गया की चांदनी शर्मा को 21-16 से, सहरसा की सौम्या सिंह ने पटना की अमीषा कुमारी को 21-6 से, मुजफ्फरपुर की आराध्य कौशिक ने अररिया की राघव प्रवीण को 21-1 से, मोतिहारी की इतानी श्रीवास्तव ने शेखपुरा की अवंतिका कुमारी को 21-16 से, बांका की पल्लवी पूजा ने बक्सर की सौम्या समृद्धि को 21-13 से, कैमूर की बीमारी श्रुति यादव ने लखीसराय की आरोही आनंद को 21-5 से, भागलपुर की सृष्टि ने नालंदा की शिवानी सिंह को 21-14 से, मुजफ्फरपुर की शांभवी शर्मा ने वैशाली की पूजा कुमारी को 21-2 से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया।

