शिक्षा मंत्री से मिले जैन कॉलेज के प्राचार्य

5
शिक्षा मंत्री से मिले जैन कॉलेज के प्राचार्य

शिक्षा मंत्री से मिले जैन कॉलेज के प्राचार्य

आरा। निज प्रतिनिधि वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई एचडी जैन कॉलेज के प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से शिष्टाचार भेंट की। मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री ने प्राचार्य को जैन कॉलेज आरा के उत्तरोत्तर सर्वांगीण विकास के लिए प्रोजेक्ट बनाकर देने को कहा है। प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने कॉलेज के शैक्षणिक सहित अन्य पहलुओं से अवगत कराया। मंत्री द्वारा प्रोजेक्ट बनाकर मांगे जाने पर प्राचार्य प्रो नरेंद्र कुमार ने उन्हें 10-15 दिनों में विस्तृत रिपोर्ट देने की बात कही है। शिक्षा मंत्री ने जैन कॉलेज का दौरा अपने विभागीय अधिकारियों के साथ करने का आश्वासन भी दिया। संयुक्त सचिव बनाये जाने पर बधाई आरा। भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के सदस्य डॉ निशांत कुमार को भारतीय लोक प्रशासन संस्थान, बिहार (कार्मिक लोक शिकायत पेंशन मंत्रालय, भारत सरकार) का संयुक्त सचिव निर्वाचित किया गया है। संयुक्त सचिव बनाये जाने पर कई लोगों ने निशांत कुमार को बधाई दी है। कहा कि यह जिले के लिए गर्व की बात है। बता दें कि डॉ कुमार ग्रेटर नोएडा प्रोडक्टिविटी काउंसिल, वाणिज्य मंत्रालय के सलाहकार के रूप में भी कार्यरत है। डॉ कुमार को पूर्व में राष्ट्रीय पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है। प्रशासनिक और लोक सेवा के क्षेत्र में इनकी भूमिका सार्थक होगी। कैंपस में चलाया स्वच्छता ही सेवा अभियान आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत विश्वविद्यालय परिसर में साफ सफाई का कार्यक्रम किया गया। परिसर में फैले प्लास्टिक और अन्य कचरा एकत्रित किया गया। कार्यक्रम समन्वयक डॉ. साधना रावत ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि दो अक्टूबर तक चलने वाले इस अभियान में स्वच्छता के प्रति लोगों को विविध माध्यमों से जागरूक करने का लक्ष्य रखा गया है। स्नातकोत्तर इकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अंकिता मिश्रा ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। बताया कि पेंटिग प्रतियोगिता, मानव शृंखला, अन्य बाहरी स्थलों पर स्वच्छता अभियान की योजना है। अंजली कुमारी, स्वीटी कुमारी, रिया कुमारी, सुजाता कुमारी, रितु, गौतम कुमार, श्रेया, जूही, दिव्या कुमारी, कृष्णा कुमार, मानसी कुमारी, डुनमुन सिंह, सतीश कुमार आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे। महाराजा कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया पौधरोपण आरा। महाराजा कॉलेज में मनोविज्ञान विभाग की ओर से पौधरोपण और संरक्षण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मनोविज्ञान विभाग के पीजी सेमेस्टर वन के विद्यार्थियों ने पाठ्यक्रम के तहत पर्यावरण एवं स्वच्छता से संबंधित विषय पर कार्यक्रम किया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मनोविज्ञान संघ के अध्यक्ष प्रो तारिणी मौजूद थे। प्रो तारिणी ने कहा कि पर्यावरण अध्ययन एक बहुविषयक और समग्र अध्ययन क्षेत्र है, जो पर्यावरण और उसके मुद्दों का व्यवस्थित रूप से मानव-उन्मुख दृष्टिकोण से अध्ययन कराता है। पूर्व विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ रामचंद्र प्रसाद सिंह, प्रोफेसर चंचल कुमार पांडेय, प्रो संजय कुमार, प्रो ओम प्रकाश केशरी, डॉ रमेंद्र कुमार सिंह, कुमार पटेल, डॉ रमेंद्र कुमार सिंह (द्वितीय), डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ इन्दु कुमारी, डॉ सरिता देवी और छात्राओं में मनीषा उपाध्याय, रिशु, प्रिया, प्रिंसी, अनु, दीपिका आदि छात्राएं उपस्थित थीं। इतिहास के विद्यार्थियों ने की कैंपस की सफाई आरा। महाराजा कॉलेज स्नातकोत्तर इतिहास विभाग के पीजी सेमेस्टर वन (सत्र 2023-25) के छात्र-छात्राओं ने एईसीसी प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छ भारत अभियान के तहत कॉलेज परिसर में सफाई अभियान चलाया। अभियान में प्राचार्य प्रो आलोक कुमार, आईक्यूएसी के प्रो चंचल पांडे, विभागाध्यक्ष एवं अन्य शिक्षकों ने भाग लिया। विभागाध्यक्ष डॉ मो. नियाज हुसैन, सहायक प्रोफेसर अरुण कुमार राय, सहायक प्राध्यापक डॉ अमृतांशु, डॉ राजेश कुमार सिंह, बिजेंद्र सिंह, शिप्रा कुमारी, प्रिया कुमारी, खुशी कुमारी, बिंदु कुमारी, सत्यप्रकाश, विकास कुमार, उत्तम कुमार, सोनी, शैलेश अभिषेक, राहुल कुमार सहित कई शिक्षक विद्यार्थी उपस्थित थे।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News