डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो गिरफ्तार, कार जब्त h3>
-जगदीशपुर मद्य निषेध थाने की पुलिस ने पलिया मोड़ से 152 किलो गांजा बरामद कियाज ज ज ज ज ज ज ज ज ज
Newswrap हिन्दुस्तान, आराFri, 27 Sep 2024 02:04 PM
Share
-जगदीशपुर मद्य निषेध थाने की पुलिस ने पलिया मोड़ से 152 किलो गांजा बरामद किया जगदीशपुर। निज संवाददाता जगदीशपुर उत्पाद पुलिस ने थाना क्षेत्र के पलिया मोड़ मंदिर के समीप छापेमारी कर डेढ़ क्विंटल गांजा के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया और कार जब्त कर ली। इसे लेकर हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि उत्पाद पुलिस के वरीय अधिकारियों की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर जगदीशपुर उत्पाद पुलिस टीम की ओर से पलिया मोड़ के समीप घेराबंदी की गई। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर लाल रंग की गाड़ी से 152.04 किलो/छह बोरा से गांजा बरामद किया गया। इस मामले में चरपोखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ के निवासी संतोष प्रसाद के पुत्र विकास कुमार और कृष्ण प्रसाद के पुत्र प्रकाश कुमार को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपित फरार होने में सफल हो गया। पुलिस एफआईआर दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। ————————————————————- बिजली चोरी में पांच पर केस, जुर्माना सहार, संवाद सूत्र। प्रखंड के धौरी व भोपतपुर गांवों में बिजली चोरी के खिलाफ छापेमारी कर पांच के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर राजस्व संग्रहण के उद्देश्य से विद्युत ऊर्जा चोरी के खिलाफ दल गठित किया गया था। विद्युत विभाग के कनीय अभियंता जितेंद्र कुमार की अगुवाई में धौरी गांव में छापेमारी अभियान चलाकर मीटर को बाईपास कर अवैध तरीके से अपना सर्विस तार जोड़कर राजस्व की चोरी करते हुए एक को नामजद किया गया है। इसमें धौरी गांव निवासी मुनिश शर्मा के पुत्र शोभा शर्मा के खिलाफ विद्युत चोरी के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है। बिजली विभाग द्वारा उक्त उपभोक्ता पर करीब 14 हजार रुपए राजस्व का अनुमानित नुकसान बताया गया है। वहीं चौरी थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव में डिग्री सिंह के पुत्र सोनू कुमार, राम पुकार सिंह के पुत्र मनोज कुमार, लाल बहादुर सिंह की पत्नी मंजू देवी, केदार महतो के पुत्र बुंदेला महतो पर मीटर को बाईपास कर और चोरी कर बिजली उपभोग करने के मामले में चौरी थाने में चारों के प्रति प्राथमिकी दर्ज कराई है। उक्त चारों पर 42587 रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। प्रभारी थानाध्यक्ष सहार बबलू कुमार और थानाध्यक्ष विवेक ने इन सभी के विरुद्ध बिजली चोरी का मामला दर्ज कर लिए जाने की पुष्टि की है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News