तेज हबा के साथ दिनभर होती रही बारिश, शहर में जलजमाव h3>
शिवहर जिले में गुरुवार को मौसम में बदलाव आया और तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। इससे गर्मी में राहत मिली और धान की फसलों को लाभ हुआ। हालांकि, तेज हवा से कुछ धान की फसल को नुकसान भी हुआ। जल जमाव की…
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीThu, 26 Sep 2024 07:05 PM
Share
शिवहर जिले में गुरूवार को मौसम में बदलाव आया। सुबह से ही आसमान में काले बादल छा रहे तथा नौ बजे से तेज हबा के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली। वहीं धान को काफी फायदा हुआ है। अच्छी बारिश से चारों ओर पानी-पानी गया। निचले इलाके में फिर जल जमाव की स्थिति कायम हो गई है। गुरूवार की सुबह से ही तेज हबा का झोंका शुरू हो गया। वैसे तेज हबा से धान की फसल को नुकसान हो रहा है। खासकर अगात किस्म के धान को नुकसान हो रहा है। तेज हबा के कारण बाली धान का पौधा गिर जा रहा है। जिससे धान की पैदाबार में कमी आने की संभावना है। इधर बारिश से शहर से लेकर गांव तक पानी हो गया। शिवहर शहर में चारों ओर जल जमाव की स्थिति कायम हो गई है। नगर के पिपराही रोड़ में पानी भर गया है। नगर के सेंट्रल बैंक रोड में उत्पन्न भीषण जल जमाव के कारण लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। यही स्थिति प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल रोड की भी है। इस रोड में पानी भर जाने के कारण लगातार मोटर के सहारे पानी की निकासी की जा रही है। शिवहर नगर के अन्य मुहल्लों में भी जल जमाव एवं कीचड़ के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
बारिश होने से फसलो को हुआ लाभ
पिपराही। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को बारिश हुई। हस्त नक्षत्र के एक दिन पूर्व तथा उतराफाल्गुनी के अंतिम दिन हुई बारिश से धान के पौधो को काफी फायदा हुआ है। वर्तमान में धान के गर्भावस्था में होने से पानी की अति आवश्यकता थी।असिंचित क्षेत्र में लगे गन्ना फसल को भी लाभ हुआ है। काफी दिनो से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों में खुशी देखी जा रही है। रूक-रूक कर बारिश होने से पौधो की अच्छी तरह से सिंचाई हो रही है।
सड़को पर बारिश के पानी का जमाव
पिपराही। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुई बारिश के पानी का जमाव मुख्य पथ सहित ग्रामीण सङको पर बन आया है।शिवहर- पिपराही स्टेट हाई वे पर कई जगहों पर जलजमाव बन गया है। शिवहर- पिपराही रोड पर मेसौढा, मुख्य चौक से दक्षिण तथा पश्चिम जलजमाव हो जाने से आवागमन में भारी परेशानी होने लगी है। जल निकासी की सुविधा नही रहने से मुख्य सङक पर जलजमाव हो जा रहा है। गुदरी बाजार तथा जिलापरिषदीय बाजार के मुख्य द्वार पर बारिश के पानी तथा कीचङ उत्पन्न हो जाने से लोगो को बाजार में आने जाने में परेशानी हो रही है। पिपराही पुरनहिया मुख्य पथ पर भी बारिश के पानी का जमाव बना हुनआ है। मुख्य सङक किनारे स्थित दुकानों में ग्राहक तथा दुकानदार को आना जाना कष्टप्रद हो गया है। इसके अलावा कई ग्रामीण सङकों पर जलजमाव व कीचङ उत्पन्न हो गया है।
दिनभर रूक-रूक कर होती रही बारिश
डुमरी कटसरी। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को सुबह से शाम तक रूक-रूक कर बारिश होती रही। पुरवा हवा के झोको के बीच हो रही इस बारिश से पानी के अभाव मे सुख रही धान की फसल को नवजीवन मिला है। साथ ही बारिश से दिनभर मौसम सुहाना बना रहा।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News