17 साल से बेटी की शादी के लिए जोड़ रही थी गहने, चोरो ने ताला तोड़कर कर ली चोरी

4
17 साल से बेटी की शादी के लिए जोड़ रही थी गहने, चोरो ने ताला तोड़कर कर ली चोरी

17 साल से बेटी की शादी के लिए जोड़ रही थी गहने, चोरो ने ताला तोड़कर कर ली चोरी

मुजफ्फरपुर में एक महिला ने अपनी बेटी की शादी के लिए 17 साल से गहने जमा किए थे, जिन्हें चोरों ने चुरा लिया। आशा देवी ने एफआईआर दर्ज कराई है। उनके पति विकलांग हैं और बेटी दिल्ली में पढ़ाई कर रही है।…

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 24 Sep 2024 05:03 PM
share Share

मुजफ्फरपुर, कार्यालय संवाददाता। 17 साल से बेटी की शादी के लिए गहने जोड़े थे, चोरों ने गोदरेज से चोरी कर ली। अब हम कैसे गहने जोड़ेंगे। उतने पैसे भी नहीं हैं। बेटी को दिल्ली में पढ़ाते हैं। उसकी पढ़ाई व खर्च में ही आधा से ज्यादा पैसे चले जाते हैं। अब कहां से उसके लिए गहने लाएंगे। मामला काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के विंध्याचल गली नंबर पांच का है। जहां चोरो ने आशा देवी के बंद किराए के घर में घुसकर 50 हजार नकद व 6 लाख से अधिक के गहने की चोरी कर ली है। वह निजी कंपनी में रहकर काम करती है। पति राम सुबोध सिंह विकलांग हैं। एक 19 साल की बेटी है, जो दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है।

घटना को लेकर महिला ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला ने बताया कि वह मूल रूप से सरैया के रेवाघाट डिही की रहनेवाली है। वह पति के साथ कुढ़नी के छाजन गांव में द्वादसा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गई थी। कमरे में ताला बंद था। सुबह करीब 9 बजे जब वापस किराए के कमरे पर पहुंची तो देखा कि मेन गेट व कमरे का दरवाजा खुला है। ताला टूटा हुआ था। कमरे के भीतर गोदरेज भी खुला था। उसके अंदर रखा सोने का चेन, चूड़ी, कान की बाली, झुमका, अंगूठी, हार सेट, दो जोड़ी चांदी का पायल व 50 हजार नकद चोरी कर लिए गए थे।

उन गहनों और पैसों को वह बेटी की शादी के लिए जमा कर रही थी। उन्होंने बताया कि बेटी के जन्म के दो साल बाद से ही वह गहने खरीद-खरीदकर जमा करने लगी थी। थानेदार रविकुमार गुप्ता ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

थाने से महज दो सौ मीटर दूर गले से झपटा चेन:

आशा देवी ने बताई की एक तो गहने चोरी हो गए, दूसरा बाइक सवार अपराधियों ने गले से चेन झपट लिया। चेन टूटकर गले में ही फंसा रहा। जिसके कारण वह बच गया। उन्होने बताया कि मंगलवार को वह थाने पर जा रही थी। इसी दौरान स्पीकर चौक पर बाइक सवार दो अपराधी पहुंच गए। वे मोबाइल पर बात कर रही थी। गहने चोरी होने के डर से सोने की चेन व कान की बाली गले में पहन रखी थी। ताकि, वह सुरक्षित रह सके। जैसे ही स्पीकर चौक पर पहुंची, बाइक के पीछे बैठा एक बदमाश उनके गले से चेन झपटकर भागना चाहा। इसमें चेन टूटकर गले में ही फंस गया। वह चिल्लाई तो बदमाश भाग निकले। इसको लेकर थाने पर शिकायत की है।

बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News