बदले मौसम में अस्पतालों में बढ़ गए सर्दी-खांसी के मरीज h3>
जिले में बदलते मौसम लोगों को बीमार कर रहा है। कभी गर्मी और कमी बारिश से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इन दिनों बदलते मौसम के कारण अस्पतालों में खांसी, सर्दी और वायरल बुखार के मरीज बढ़ गए हैं। जो लोग बीमार हो रहे है उन्हें पांच दिनों के बाद ही राहत मिल रही है। शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल व अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में इस तरह के मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। अस्पताल में आने वाले लगभग 50 से 60 फिसदी लोग इससे ग्रसित आ रहे हैं। इस तरह के वायरल बुखार से ना सिर्फ बड़े बल्कि बच्चे भी बीमार पड़ रहे हैं। मगध मेडिकल के ओपीडी में 1480 मरीजों का हुआ इलाज
जयप्रकाश नारायण अस्पताल हो या अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल सबसे ज्यादा मरीज इसी तरह के आ रहे है। इससे मेडिसिन विभाग में भीड़ अधिक हो गई है। गुरुवार को मगध मेडिकल अस्पताल के ओपीडी में 1480 मरीज इलाज कराने पहुंचे। इसमें 1210 नए और 270 पुराने मरीज रहे। इनमें से सबसे अधिक 324 मरीज मेडिसिन विभाग में इलाज कराने पहुंचे, जिसमें 74 पुराने मरीज भी शामिल रहे। इसके बाद स्कीन में 248 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिसमें 32 पुराने मरीज रहे। इसके बाद हड्डी रोग विभाग में 186 मरीज इलाज कराने पहुंचे, जिसमें 35 पुराने मरीज रहे। वहीं, जयप्रकाश नारायण अस्पताल में 954 मरीज पहुंचे। बुधवार को मात्र 528 मरीज ही ओपीडी मे इलाज कराने आए थे।
वायरल इंफेक्शन की चपेट में आ रहे बच्चे
शहर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. नंद किशोर गुप्ता ने बताया कि बारिश व उसके बाद धूप निकलना सेहत के लिए ठीक नहीं है। ऐसे मौसम में बच्चे भी सर्दी-खांसी की चपेट में आ जा रहे हैं। वायरल इंफेक्शन के कारण बच्चे बीमार हो रहे हैं। सर्दी-खांसी व बुखार के साथ उल्टी व दस्त की भी शिकायत आ रही है। सावधानी बेहद जरूरी है। बच्चों को बारिश में भीगने ना दे। सर्दी व बुखार आने पर डॉक्टर से मिले। देर करने पर निमोनिया की शिकायत हो सकती है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इकबाल अहमद ने बताया कि उनके क्लीनिक में आने वाले बीमार बच्चों में लगभग 60 से 70 फिसदी सर्दी, खांसी व बुखार के आ रहे है। यह चार से पांच दिनों तक बच्चों को परेशान कर रहा है। उन्होंने लोगों को इस समय सावधानी बरतने की सलाह दी। खासकर बच्चों पर विशेष ध्यान रखने को कहा।
इस समय मौसम बदल रहा है। इसके कारण सर्दी खांसी व वायरल बुखार के मरीज अस्पतालों में बढ़ रहे हैं। यहां ओपीडी में इलाज कराने आए मरीजों में 50 से 60 फिसदी वायरल बुखार से ग्रसित हैं। चार से पांच दिनों के बाद ही लोगों को इससे राहत मिल रही है। इस समय लोग गुनगुना पानी पीए। बीमार लोगों से दूरी बनाकर रखें।
– डॉ. रंजन कुमार सिंह, सिविल सर्जन, गया।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News