24 घंटे से गायब 3 साल का बच्चा, सड़क पर उतरे लोग h3>
24 घंटे से गायब 3 साल का बच्चा, सड़क पर उतरे लोग सड़क जाम कर जलाये टायर, किया हंगामा मंगलवार को आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने गया था बच्चा बिहार थाना क्षेत्र के खंदक मोड़ को किया जाम फोटो: सड़क जाम-बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ले में बुधवार को आक्रोशित लोगों को समझाते एसडीओ अभिषेक पलासिया व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर-धोबी गली निवासी संतोष कुमार का तीन वर्षीय पुत्र सूर्यांश कुमार 24 घंटे से गायब है। मंगलवार को वह आंगनबाड़ी केन्द्र में पढ़ने गया। वहां से लौटकर घर नहीं आया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका सुराग नहीं मिला है। इससे नाराज होकर बुधवार को लोगों ने खंदक मोड़ को जाम कर दिया। सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रकट किया और जमकर नारेबाजी की। अधिकारियों ने जल्द ही बरामद करने का आश्वासन देकर जाम हटवाया। सीसीटीवी फुटेज में बच्चे को खंदक मोड़ के पास अकेले जाते हुए देखा गया। लोगों ने कुछ देर के लिए केन्द्र की सेविका को बंधक बना लिया। मां ने बताया कि वह आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या-135 में पढ़ने जाता था। रोज सेविका उसे ले जाती थी और घर छोड़ देती थी। मंगलवार को भी वह बच्चे को ले गयी थी। वापस लेकर नहीं आयी। छुट्टी के बाद पड़ोस की एक लड़की घर लौट गयी। बच्चा नहीं लौटा तो परिजन खोजबीन करने लगे। कुछ पता नहीं चला तो पुलिस से शिकायत की गयी। बुधवार को आक्रोशित लोग सड़क पर उतरकर हंगामा करने लगे। खाना खाकर केन्द्र से निकला था बच्चा : जाम कर रहे लोगों ने केन्द्र की सेविका स्मिता कुमारी को बंधक बना लिया। जाम की सूचना पाकर एसडीओ अभिषेक पलासिया, डीएसपी नुरूल हक, बीडीओ, सीओ व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। काफी समझाने व 24 घंटे में बच्चे को बरामद करने का आश्वासन पाकर लोगों ने जाम हटाया। सेविका का कहना है कि बच्चा पढ़ने आया था। वह खाना खाकर केन्द्र से निकल गया था। वह दूसरी बच्ची को घर छोड़ने गयी तो सूर्यांश का घर बंद था। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे में बच्चा अकेले जाता हुआ दिख रहा है। जल्द ही बच्चे को बरामद कर लिया जाएगा। बच्चा चोरी की दूसरी घटना से सनसनी: एक महीना पहले बिहार थाना क्षेत्र के ही रेलवे स्टेशन के पास झोपड़ीनुमा घर से बदमाशों ने रात को दादी के साथ सो रहे पांच महीने के बच्चे को चुरा लिया था। उस मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली है। दूसरे बच्चे के गायब होने से लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। कुछ लोग बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने का अंदेशा जता रहे हैं।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News