सीतामढ़ी में विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू h3>
ऐप पर पढ़ें
सीतामढ़ी। सीतामढ़ी रेलवे स्टेशन सीतामढ़ी को अमृत भारत योजना अन्तर्गत स्टेशन पुनर्विकास परियोजना से विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन निर्माण कार्य बड़े पैमाना पर शुरु हो गया है। रेलवे के कार्य एजेंसी एसआईपीएल व रेल के द्वारा रेल परिसर में बड़े -बड़े मशीनों व सामग्रियों को लाकर कार्य शुुरु कर दिया गया है। रेलवे के खाली पड़े जमीन में निर्माण कार्यालय खोले गए हैं। रेल परिसर में कंक्रिट बैचिंग प्लांट बैठाये गए हैं। रेल के आला अधिकारियों के द्वारा समय सीमा दो वर्ष के अन्दर निर्माण कार्य सम्पन्न कराने की रेलवे की प्रतिबद्धता को लेकर कार्य और अधिक तेज होने की बात बतायी जा रही है। जहां रेल कार्य एजेंसी के समक्ष रेलवे की प्रतिबद्धता को दुहराते हुए हर हाल में सीतामढ़ी वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य दो वर्ष के अन्दर पूरा करने का सख्त आदेश दिया गया है।
रेल परिसर का किया गया विस्तार: रेलवे कार्य एजेंसी के द्वारा स्टेशन के पिछले भाग में मिट्टी भरकर रेल परिसर का विस्तार किया गया है। जमीन को समतल किया गया है। जिससे रेल परिसर बड़ा हो गया है। जहां निर्माण कार्य प्लांट बैठाकर शुरु कर दिया गया है।
ग्रीन एरिया में रेल परिसर होंगे विकसित : रेलवे के द्वारा जारी नक्शा में स्टेशन परिसर स्थित जगत जननी माता जानकी प्राकट्य स्थली चिह्न को विकसित करने की योजना है। स्थली की झांकी का समस्त एरिया ग्रीन एरिया में विकसित किए जाएंगे। साथ ही सीटी सेंटर को लुक को लेकर ग्रिन पार्क बनाए जाएंगे। जहां नक्शा में माता के प्रतिक चिह्न को छोड़कर स्टेशन के सभी भवनों को नए प्रारुपों में पुनर्विकास करने की रेलवे की योजना है।
वीसी के माध्यम से पीएम ने 06 अगस्त 2023 को किया था शिलान्यास : अमृत भारत योजना से सीतामढ़ी विश्व स्तरीय स्टेशन निर्माण को लेकर बीते 06 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शिलान्यास किया गया था। जिसमें रेलवे के द्वारा जारी टेंडर में 255 करोड़ 76 लाख 58 हजार 508 रुपए की राशि से स्टेशन पुनर्विकास निर्माण के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। जिसका रेलवे के द्वारा सीतामढ़ी वर्ल्ड क्लास मॉडल स्टेशन का नक्शा समेत इसका प्रारुप भी जारी किया जा चुका है। इसका टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य एजेंसी के द्वारा नव निर्माण व रेल परिसर विस्तार के लिए रेलवे के खाली जमीनों में मिट्टी डालकर परिसर का विस्तार किया गया है। सामग्री लाकर नवनिर्माण शुरु कर दिया गया है।
कार्य और अधिक होगा तेज : समस्तीपुर रेल मंडल के मुख्य प्रोजेक्ट मनेजर सीपीएम रामेश्वर सिंह ने बताया सीतामढ़ी वर्ल्ड क्लास का निर्माण कार्य प्रारंभिक स्तर पर शुरु कर दिए गए हैं। समय सीमा के अन्दर कार्य पूरा करने के लिए तीन -चार दिनों के बाद कार्य और अधिक तेज किया जाएगा। जिसके लिए रेलवे के अभियंताओं व एक्सपर्टों की तैनाती की जाएगी।
पर्यटन को बढ़ावा देने वाला शहर का मुख्य केन्द्र होगा रेलवे स्टेशन : डीआरएम विनय श्रीवास्तव ने कहा कि सीतामढ़ी जगत जननी माता जानकी का जन्म स्थली है। यह रेलवे के रेकर्ड में भी स्थापित है। यहां स्टेशन का पुननिर्माण पर्यटन को बढ़ावा देने वाला होगा। जहां स्टेशन से व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। रोजगार सृजन होंगे। साथ ही यहां कोई आवे तो पता चल जाए कि सीतामढ़ी जगत जननी माता सीता की जन्म स्थली है। इसी हिसाब से रेलवे के अभियंताओं के द्वारा स्टेशन के प्रारुप की स्वीकृति दी गयी है।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
बिहार की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News