Rajasthan News : राजस्थान रोडवेज बसों में आज बिना किराया दिए सफर कर रहीं महिलाएं, रात 12 बजे तक है Free Entry | 8 march 2014 top and latest news on patrika womens day rajasthan roadways bus free entry | News 4 Social

10
Rajasthan News : राजस्थान रोडवेज बसों में आज बिना किराया दिए सफर कर रहीं महिलाएं, रात 12 बजे तक है Free Entry | 8 march 2014 top and latest news on patrika womens day rajasthan roadways bus free entry | News 4 Social

Rajasthan News : राजस्थान रोडवेज बसों में आज बिना किराया दिए सफर कर रहीं महिलाएं, रात 12 बजे तक है Free Entry | 8 march 2014 top and latest news on patrika womens day rajasthan roadways bus free entry | News 4 Social

– महाशिवरात्रि पर्व आज, देश भर के शिवालयों में दिख रहा पर्व का उल्लास, पूजा-अर्चना के लिए उमड़ रहे शिवभक्त, मंदिरों में ‘बोल ताड़क बम’ की गूंज

– अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, देश-दुनिया में विभिन्न आयोजनों के ज़रिए ‘नारी शक्ति’ को किया जा रहा नमन, राजस्थान की महिलाओं को आज रोडवेज बसों की लो फ्लोर, साधारण और एक्सप्रेस बसों में रात 12 बजे तक मुफ्त यात्रा की सुविधा

– जम्मू-कश्मीर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय असम यात्रा पर, कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत, जनहित से जुड़ी कई विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह साढ़े 10 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार (National Creators Award) का करेंगे ऐलान, तीन अंतरराष्ट्रीय रचनाकारों सहित 23 विजेताओं को प्रदान किया जाएगा अवार्ड

– मराठा आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिका पर बॉम्बे हाई कोर्ट आज करेगा सुनवाई

– IED विस्फोट से दहल उठा बेंगलुरु का रामेश्वरम कैफे आज से फिर खुलेगा

– उत्तराखंड के ऋषिकेश में ‘अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2024’ आज से, 14 मार्च तक के आयोजन में 22 देशों के 70 योगाचार्य और 1200 से अधिक साधक हो रहे शामिल

– राजस्थान का सबसे बड़ा प्रॉपर्टी एक्सपो ‘पत्रिका परोप एक्स 2024’ आज से, जयपुर के पृथ्वीराज रोड स्थित सेन्ट्रल पार्क के सामने बी-5 में तीन दिन तक चलेगा आयोजन

– सवाई माधोपुर के इंदिरा मैदान में आज से शुरू होगा ‘सरस राष्ट्रीय क्राफ्ट मेला’, 18 मार्च तक रहेगा आयोजन

काम की खबरें

– केंद्रीय कर्मचारियों के डियरनेस अलाउंस (DA) और पेंशनधारकों के डियरनेस रिलीफ (DR) में 1 जनवरी 2024 से 4% की हुई बढ़ोतरी, केंद्र सरकार का फैसला

– नॉर्थ ईस्ट के 8 प्रदेशों के लिए उत्तर पूर्व ट्रांसफॉर्मेटिव इंडस्ट्राइजेशन स्कीम उन्नति 2024 योजना को केंद्र सरकार की मंज़ूरी, उद्योग और सेवा क्षेत्र को 10 हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा का दिया जाएगा प्रोत्साहन

– केंद्र सरकार ने बढ़ाया कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य, 285 रुपए प्रति क्विंटल की हुई बढ़ोतरी

– केंद्र सरकार शुरू कर रही ‘इंडिया AI मिशन’, 10 हज़ार 372 करोड़ रुपए का होगा व्यय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई बैठक में निर्णय

– प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 300 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी की अवधि एक साल के लिए बढ़ी, एक वर्ष में 12 सिलेंडर की सीमा तक में मिल रही है गैस सब्सिडी

– चुनावी बांड मामले में SBI के आवेदन पर 11 मार्च को सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

– फिल्म ‘आर्टिकल 370’ मध्य प्रदेश में टैक्स-फ्री, CM मोहन यादव ने की घोषणा

– पूर्व कांग्रेस नेता और केरल के दिवंगत मुख्यमंत्री के. करुणाकरण की बेटी पद्मजा वेणुगोपाल भाजपा में हुईं शामिल, कहा ‘मैं कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी से नाखुश थी, हाईकमान नहीं कर रहा था सुनवाई, पिता भी पार्टी से नाखुश थे’

– एमएसपी गारंटी कानून बनाने सहित कुछ अन्य मांगों पर राजस्थान में जारी है किसान आंदोलन, अब किसान महापंचायत ने किया 11 मार्च को 500 ट्रैक्टरों के साथ अजमेर से जयपुर कूच का आह्वान

– राजस्थान बोर्ड की 10वीं की बोर्ड परीक्षा का पहला दिन सभी ज़िलों में शांतिपूर्वक संपन्न, रूपनगढ़ में एक डमी छात्र पकड़ा गया

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में किया अपना पहला दौरा, पीएम बख्शी स्टेडियम में जनसभा को किया संबोधित, कई परियोजनाओं की दी सौगात

– मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 253 करोड़ के 73 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

– पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी, अग्निमित्रा पॉल और महिला मोर्चा के सदस्यों को संदेशखाली जाते समय कोलकाता की न्यू टाउन पुलिस ने लिया हिरासत में, जमकर हुआ हंगामा

– महाराष्ट्र में किसानों को बिजली में 50% या 9000 मेगावाट को सौर ऊर्जा में बदलने के लिए पुरस्कार पत्र देगी राज्य सरकार, ऐसा सोलर मॉडल बनाने वाला पहला राज्य बना महाराष्ट्र

– वर्ष 2018 के अंकित मर्डर केस में आया फैसला, दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने तीनों दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सज़ा

– उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने 17 मार्च को प्रस्तावित PCS की प्री-परीक्षा की स्थगित, अब जुलाई में फिर से हो सकती है परीक्षा

– रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच NATO में शामिल हुआ स्वीडन, 32वें सदस्य के रूप में हुआ शामिल

– भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज़ के अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन इंग्लैंड की पहली पारी 218 पर ऑल आउट,कुलदीप यादव ने चटकाए पांच विकेट, अश्व‍िन ने चार और जडेजा ने लिया 1 विकेट, टीम इंडिया आज एक विकट के नुकसान पर 135 रन के आगे खेलना करेगी शुरू

राजस्थान की और समाचार देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Rajasthan News