Weather Update Today | दिल्ली NCR में कोहरे के बीच बारिश का अलर्ट,पहाड़ों पर बर्फबारी, जानें राज्यों में मौसम का हाल | Navabharat (नवभारत) h3>
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली NCR (Delhi NCR) आज यानी बुधवार को भयानक कोहरे की चपेट में दिख रहा है। आज सुबह साढ़े तीन बजे के बाद विजिबिलिटी शून्य हो गई है। गनीमत रही कि तापमान में एक डिग्री का सुधार होने की वजह से फिलहाल दिल्ली वालों को ठंड से थोड़ी राहत मिली है। इस ठंड और कोहरे के चलते ट्रेन और फ्लाइट का आवागमन भी बाधित रहा ।
#WATCH | Delhi: Passengers face difficulty as several trains delayed and cancelled at Anand Vihar Railway Station due to dense fog.
(Visuals shot at 6:05 am) pic.twitter.com/CYokcAuZQZ
— ANI (@ANI) January 31, 2024
#WATCH | Delhi: A thick layer of fog enveloped parts of the national capital this morning.
(Visuals from Kartavya Path, shot at 5:40 am) pic.twitter.com/Yzb444lKfD
— ANI (@ANI) January 31, 2024
#WATCH | Delhi: Visuals from AIIMS area as fog grips the national capital amidst cold weather conditions.
(Visuals shot at 5:38 am) pic.twitter.com/ndQ8HANRs4
— ANI (@ANI) January 31, 2024
#WATCH | A dense layer of fog and reduced visibility affects operations to and from Delhi. More than 50 flights delayed at Indira Gandhi International (IGI) airport.
(Visuals from the airport) pic.twitter.com/av6wKqGAjf
— ANI (@ANI) January 31, 2024
आज यही मौसम की परेशानी उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब के अलावा राजस्थान और मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में भी दिखी। यह आज यानी बुधवार को घना कोहरा छाया रहा। वहीँ आज शाम तक बारिश की भी संभावना है। बारिश के बाद मौसम में भी सुधार होने की उम्मीद है और प्रदूषण से भी राहत मिल सकती है।
#WATCH | More than 50 flights delayed at Delhi’s Indira Gandhi International (IGI) airport as a thick layer of fog grips the national capital, according to airport sources.
(Visuals from IGI airport) pic.twitter.com/HRLd6wFl3d
— ANI (@ANI) January 31, 2024
आज सुबह दिल्ली के इंडिया गेट के पास विज़िबिलिटी 10 मीटर के आसपास रहा। जबकि ये इलाका रोशनी से भरा रहता है। कर्तव्य पथ पर विज़िबिलिटी का अंदाज़ा इस बात से ही लगा लिया जाए कि यहां से न तो आपको इंडिया गेट नजर आ रहा था और ना ही राष्ट्रपति भवन। मौसम विभाग के अनुसार साल 2024 की जनवरी की ठंडी बीते 13 साल में सबसे ठंडी रही है। इसी प्रकार बीते 5 वर्षों में इस महीने प्रदूषित जनवरी रही है।
#WATCH | Jammu and Kashmir: Trees and houses covered in a blanket of snow as Ramban receives fresh snowfall. pic.twitter.com/c6DFg1w9FN
— ANI (@ANI) January 31, 2024
Himachal Pradesh: Higher reaches of the state receive fresh snowfall.
Visuals from Mandhol village, Shimla. pic.twitter.com/XNy20pEeVT
— ANI (@ANI) January 31, 2024
वहीं दिल्ली से थोडा ऊपर जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां फिलहाल बर्फबारी दिख रही है। मौसम विभाग का कहना है कि इन दोनों राज्यों में आज यानी 31 जनवरी और आगामी 1 फरवरी को भारी बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
इस बाबत मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार के अधिकांश स्थानों में न्यूनतम तापमान 6-10°C दर्ज किया गया और दिल्ली, झारखंड, उत्तरी राजस्थान, उत्तरी मध्य प्रदेश और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अधिकांश स्थानों में यह तापमान 8-12°C के बीच रहा है।

