Aam Aadmi Party | संजय सिंह से सत्येंद्र जैन तक, जानें AAP के कितने मंत्री-MLA जा चुके हैं जेल? | Navabharat (नवभारत)

16
Aam Aadmi Party | संजय सिंह से सत्येंद्र जैन तक, जानें AAP के कितने मंत्री-MLA जा चुके हैं जेल? | Navabharat (नवभारत)

Aam Aadmi Party | संजय सिंह से सत्येंद्र जैन तक, जानें AAP के कितने मंत्री-MLA जा चुके हैं जेल? | Navabharat (नवभारत)

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: प्रवर्तन निदेशालय (ED) अब तक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 3 समन जारी कर चुकी है। समन जारी कर के ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया गया था। तीनों समन का जवाब केजरीवाल ने पत्र के माध्यम से ईडी को दिया लेकिन उनके सामने पेश नहीं हुए। वहीं अब आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि ईडी अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकती है और उनके आवास पर रेड भी कर सकती है। बीते कुछ सालों में आम आदमी पार्टी के कई नेता गिरफ्तार हो चुके हैं कुछ तो अभी जेल में ही हैं। चलिए हम आपको उनके नाम बताते हैं।  

 

दिल्ली-पंजाब के AAP के ये मंत्री जा चुके हैं जेल
1. सत्येंद्र जैन- सीबीआई ने 2017 में आम आदमी पार्टी नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी। उन पर मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगा था। सत्येंद्र जैन को ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में पिछले साल 30 मई को अरेस्ट किया था।

2. मनीष सिसोदिया- दिल्ली नई आबकारी नीति को बनाने और कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं और भ्रष्टाचार में कथित भूमिका के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने 26 फरवरी को सिसोदिया को गिरफ्तार किया था। उसके बाद से ही मनीष सिसोदिया न्यायिक हिरासत में हैं।

3. सोमनाथ भारती- दिल्ली सरकार के मंत्री रहे सोमनाथ भारती के खिलाफ उनकी पत्नी लिपिका मित्रा ने साल 2013 में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। उनकी पत्नी लिपिका ने गर्भपात के लिए मजबूर करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। उत्तर प्रदेश में विवादित बयान देने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था।

4. जितेंद्र सिंह तोमर- केजरीवाल सरकार में कानून मंत्री रहे दिल्ली की त्रिनगर सीट के विधायक जितेन्द्र तोमर पर फर्जी डिग्री रखने का आरोप लगा था। आप सरकार में पर्यटन, कला और संस्कृति विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। फर्जी डिग्री के आरोप में 2016 में जितेन्द्र तोमर को गिरफ्तार किया गया था। वहीं दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी विधायकी जनवरी 2020 में रद्द कर दी।

5. संदीप कुमार- साल 2015 में जीत के बाद आम आदमी पार्टी के संदीप कुमार ‘सुल्तानपुर माजरा’ सीट से विधायक बने। केजरीवाल सरकार ने उन्हें दिल्ली सरकार में महिला एवं बाल कल्याण विकास मंत्री और एससी-एसटी कल्याण मंत्री बनाया। लेकिन एक महिला ने उनपर दुष्कर्म का आरोप लगाया था जिसके बाद सितंबर 2016 में उन्हें अरेस्ट कर लिया गया। इस घटना से जुड़ी एक सीडी भी लीक हुई थी। जिसके बाद पार्टी ने संदीप कुमार को निलंबित कर दिया।

6. विजय सिंगला- पंजाब के सीएम भगवंत मान की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला पर आरोप लगा था कि स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1 प्रतिशत कमीशन मांग की थी। जांच के बाद पंजाब पुलिस की एंटी करप्शन ब्रांच ने भ्रष्टाचार का केस दर्ज विजय सिंगला को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं भगवंत मान की सरकार ने उन्हें स्वास्थ्य मंत्री के पद से बर्खास्त कर दिया।

 

7. संजय सिंह- आप आदमी पार्टी के सीनियर नेता और सांसद संजय सिंह को दिल्ली में कथित आबकारी घोटाले से संबंधित धन शोधन मामले में पांच अक्टूबर को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें तिहाड़ जेल में रखा गया है।

 

आम आदमी पार्टी के ये विधायक जा चुके हैं जेल

  • मनोज कुमार
  • दिनेश मोहनिया
  • शरद चौहान
  • प्रकाश जरवाल
  • डॉ. बलबीर सिंह
  • अमित रतन कोटफत्ता
  • अमानतुल्ला खान
  • नरेश यादव
  • अखिलेश पति त्रिपाठी
  • महेंद्र यादव
  • जगदीप सिंह
  • सुरिंदर सिंह

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News