Advertising
Home Top stories भाई झूठ बोलने की भी सीमा होती है… मनीष सिसोदिया की संपत्ति...
Advertising
<

भाई झूठ बोलने की भी सीमा होती है… मनीष सिसोदिया की संपत्ति पर ED के दावे को AAP की चुनौती

8
भाई झूठ बोलने की भी सीमा होती है… मनीष सिसोदिया की संपत्ति पर ED के दावे को AAP की चुनौती

भाई झूठ बोलने की भी सीमा होती है… मनीष सिसोदिया की संपत्ति पर ED के दावे को AAP की चुनौती

नई दिल्‍ली: दिल्‍ली के पूर्व डेप्‍युटी सीएम मनीष सिसोदिया की संपत्ति पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) के दावे पर आम आदमी पार्टी (AAP) की तीखी प्रतिक्रिया आई है। पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया है। दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से लेकर तमाम मंत्री सिसोदिया के पक्ष में उतर आए। इन सभी ने एक सुर में कहा कि मनीष सिसोदिया के खिलाफ ईडी के पास कोई सबूत नहीं हैं। यही कारण है कि ईडी के जरिये उन्‍हें बदनाम करने की कवायद शुरू कर दी गई है। केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्‍हें असली गुनहगारों को पकड़ने की चुनौती दी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को मनीष सिसोदिया, उनकी पत्नी और कुछ अन्य की 52 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क करने की जानकारी दी। दिल्‍ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में सिसोदिया हिरासत में हैं। इस खबर के बाद सीएम केजरीवाल समेत आप के तमाम दिग्‍गज नेता पूर्व डेप्‍युटी सीएम के पक्ष में मैदान में उतर आए।

ईडी ने सिसोदिया, उनकी पत्नी और अन्य की 52 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर साधा न‍िशाना
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- प्रधानमंत्री जी, जब आपको मनीष सिसोदिया के खिलाफ कुछ नहीं मिला तो आपने ED के जरिये मनीष को बदनाम करना चालू कर दिया? आपकी ED शाम से टीवी चैनलों पर झूठी खबरें चलवा रही है कि मनीष सिसोदिया की 52 करोड़ की संपत्ति जब्त की गई। ED ने असल में जो संपत्ति जब्त की है, उसके कागजात ये रहे। टोटल 80 लाख की संपत्ति जब्त की है, वो भी 2018 के पहले की, जब एक्साइज नीति बनी ही नहीं थी। पूरी संपत्ति एक नंबर की है। Declared। लोगों ने कभी सोचा नहीं था कि एक दिन ऐसा आएगा जब भारत जैसे महान देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिलेगा जो इस तरह खुले आम झूठ बोलकर अपने राजनीतिक प्रतिद्वंदियों को खत्म करने की कोशिश करेगा। असली भ्रष्टाचारी कौन हैं, ये आप भी जानते हैं। हिम्मत है तो उन्हें पकड़ कर दिखाइए।

‘आतिशी पारी’ खेल गईं मार्लेना… सिसोदिया के जेल जाते ही केजरीवाल की नंबर दो बन गईं, लेकिन कैसे?

बीजेपी के शर्मनाम झूठ का खुलासा: आत‍िशी
दिल्‍ली सरकार में मंत्री आतिशी बोलीं कि बीजेपी के एक और शर्मनाक झूठ का खुलासा हुआ है। मीडिया में मनीष सिसोदिया के 50 करोड़ की संपत्ति का झूठ फैलाया जा रहा है। ईडी के पास मनीष सिसोदिया के खि‍लाफ कोई सुबूत नहीं है। यही कारण है कि अब ED ने सिसोदिया की 2 प्रॉपर्टी अटैच की हैं। इनमें से एक 2005 में 5 लाख रुपये में खरीदा गया गाजियाबाद के वसुंधरा का फ्लैट है। दूसरा 2018 में दिल्‍ली के मयूर विहार में खरीदा गया 65 लाख रुपये का फ्लैट है। ये दोनों ही फ्लैट 2018 से पहले खरीदे गए जब एक्‍साइज पॉलिसी का दूर तक कहीं जिक्र भी नहीं था।

Advertising

द‍िल्‍ली सरकार के एक अन्‍य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाई झूठ बोलने की भी कोई सीमा होती है। सिसोदिया तीन चुनावों में एफिडेविट दें चुके है। ED ने खुद उनकी दो संपत्ति की कीमत 5 लाख और 65 लाख बताई है। थोड़ा तो भगवान से डरो।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising