Advertising
Home Top stories दुबई से सोने के अंडे शरीर में छिपाकर लाए तस्कर, एयरपोर्ट...
Advertising
<

दुबई से सोने के अंडे शरीर में छिपाकर लाए तस्कर, एयरपोर्ट एक अंडा गिरा अंडा तो खुल गया राज

3
दुबई से सोने के अंडे शरीर में छिपाकर लाए तस्कर,  एयरपोर्ट एक अंडा गिरा अंडा तो खुल गया राज

दुबई से सोने के अंडे शरीर में छिपाकर लाए तस्कर, एयरपोर्ट एक अंडा गिरा अंडा तो खुल गया राज

नई दिल्ली: दुबई से सिंथेटिक अंडों में भरकर लाए जा रहे करीब पांच करोड़ रुपये के सोने को आईजीआई एयरपोर्ट पर कस्टम अधिकारियों ने पकड़ लिया। अंडों में सोना पेस्ट के रूप में भरा गया था। जिसे चार स्मगलर दुबई से अपने शरीर में छिपाकर दिल्ली एयरपोर्ट के टी-3 पर उतरे थे। यहां लैंड करने के बाद एक स्मगलर के शरीर से सोने का एक अंडा निकलकर नीचे गिर पड़ा। राज खुलने के बाद सोने की स्मगलिंग करने के आरोप में तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन इनका एक साथी भागने में कामयाब रहा।

एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि मामला 3 जुलाई की शाम का है। जब यह चारों आरोपी करीब आठ किलो सोना लेकर दुबई से दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड किए थे। यह सोना इन्होंने पेस्ट रूप में करके सिंथेटिक अंडों में भरा हुआ था। चारों आरोपियों ने सोने से भरे यह अंडे अपने शरीर में छिपा रखे थे। जिनके साथ इन्होंने टी-3 पर लैंड किया। फ्लाइट से उतरने के बाद चारों कस्टम के ग्रीन चैनल की ओर जा रहे थे कि तभी इनमें से एक आरोपी को कुछ असहज लगा। वॉशरूम के पास उसके शरीर में छिपा सोने से भरा एक अंडा नीचे गिर पड़ा। वह भागकर वॉशरूम में गया। जहां उसने अपने सोने के सारे अंडे अपने अन्य तीन साथियों को दे दिए और वॉशरूम से निकल गया।

UP Crime: गुजरात से सोना चुराकर यूपी भागे पर एक टैटू ने पकड़वा दिया, सभासद समेत 4 अरेस्‍ट
इधर कुछ भनक लगने पर कस्टम अधिकारी सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रहे थे। इसी बीच उन्हें इस मामले का भी पता लगा। चारों यात्री थोड़ा असहज तरीके से चल रहे थे। खासतौर से इनमें से एक यात्री बहुत ही धीमे-धीमे चल रहा था। यात्रियों की संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए कस्टम अधिकारी इनकी ओर आए। लेकिन जब तक एक आरोपी वहां से भाग चुका था। कस्टम को तीन यात्री मिले। जिनके पास करीब आठ किलो सोने से भरे अंडे मिले। इन सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। चारों उत्तर-प्रदेश मुजफ्फरनगर इलाके के रहने वाले हैं। इनके फरार साथी के बारे में इनसे जानकारी ली गई। उसके बारे में भी कस्टम को पता लग गया। मामले में तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन से भी कस्टम को काफी अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

Gold Silver Price Today: घटने के बाद दोबारा बढ़ गए सोने के भाव, चांदी भी हो गई महंगी, जानें लेटेस्ट रेट

चांदनी चौक से जुड़ते दिख रहे तार

सूत्रों ने बताया कि मामले में आरोपियों से हुई पूछताछ और तफ्तीश में सोने की तस्करी का यह मामला चांदनी चौक के कूचा महाजनी से जुड़ा हुआ निकलता दिखाई दे रहा है। जिसमें आरोपियों ने सोने की इस डिलीवरी को कूचा महाजनी के किसी जूलर को देने वाली बात बताई है। हालांकि, इन सारे तथ्यों की जांच की जा रही है कि आरोपी सच बोल रहे हैं या झूठ। इससे पहले करीब 10 करोड़ रुपये की कीमत के 16 किलो 500 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में 13 जून को टी-3 पर कस्टम ने नानी-नातिन को पकड़ा था। इस मामले के तार करोल बाग से जुड़े मिले थे।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Advertising