Advertising
<

जानिए पेट में पानी भरने की समस्या का घरेलू उपचार – ( Pet me paani bharne ki samasya ka gharelu upchar)

30009
जानिए पेट में पानी भरने की समस्या का घरेलू उपचार

यह कहना गलत नहीं होगा कि इंसान अपने शरीर का प्रयोग एक मशीन की तरह करता है. जिसके वजह से वह अपने शरीर पर ध्यान नही दे पाता है और ऐसे में किसी भी इंसान को बीमारी होने की संभावना बनी रहती है.


काम के साथ- साथ शरीर का भी ध्यान रखना जरूरी होता है. नही तो इंसान के शरीर में कई बिमारीयां जन्म लेती है इन्हीं बिमारियों में से एक है जलोदर यानी किसी भी व्यक्ति के पेट में पानी का भर जाना.


अगर किसी भी व्यक्ति को जलोदर की परेशानी होती है तो वह तुरंत ही किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकता है या फिर इसके कुछ घरेलू उपचार को भी अपना सकता है. यह एक बहुत बड़ी समस्या है जलोदर आपके शरीर के बाकी अंगों को भी काफी नुकसान पहुंचाता है.


जलोदर क्या है
जलोदर एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपके पेट में पानी यानी तरल पदार्थ भर जाता है. और आपका पेट फूल जाता है जिसके वजह से सांस लेने में काफी दिक्कते होती है. केवल इतना ही नही ये आपके लीवर को भी खराब कर सकता है, इसकी वजह से इंसान को अपनी जान भी गवानी पड़ सकती है.


जलोदर दो तरीके के होते है. दुर्दम्य जलोदर और काइलस जलोदर
दुर्दम्य जलोदर-उपचार के बाद भी दुबारा आपको इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही इसमें रोगी को इससे सम्बंधित लीवर का खतरा हमेशा बना रहता है.
काइलस जलोदर-यह बहुत ही खतरनाक होता है इसका इलाज पूरी तरह से नही होता है तो कैंसर बन जाता है. इसलिए इसका इलाज सहीं समय पर होना जरूरी होता है.


जलोदर के लक्षण
अगर किसी भी व्यक्ति को इसके सामान्य लक्षणों के बारे में पता हो तो वह समय रहते हुए इसका सही ढंगसे है इलाज कर सकता है जैसे बढ़ा हुआ पेट, पैरों में सूजन, वजन बढ़ना, पेट फूलना, अपच, जी-मिचलाना या उल्टी आना, लेटते समय सांस लेने में तकलीफ होना, आप इन परेशानी से जूझ रहे है तो तुरंत ही इसका इलाज शुरू करे या शुरूआत से ही घरेलू उपचार भी करना शूरू करे.


जलोदर के लिए आप इन टेस्ट को जरूर करवाए यूरिन टेस्ट, किडनी की जांच, लीवर की जांच, विभिन्न तरह की रक्त जांच, इलेक्ट्रोलाइट स्तर की जांच इत्यादि. जलोदर की समस्या से राहत पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार भी होते है जिनका आप अपने जीवन में इस्तेंमाल कर सकते है.

घरेलू उपचार
सेंधा नमक के पानी का सेक करने से पैरों की सूजन कम हो जाती है.

Advertising


जब बात आए पेट संबंधी परेशानियों की हो तो मेथी एक बेहतर घरेलू उपचार माना जाता है. इसमें हेपटोप्रोटेक्टिव और एंटी-कैंसर तत्व होते है. जो शरीर के अंदर पैदा करने वाली मुक्त कणों को खत्म करने का काम करती है.


लहसुन को इस्तेमाल कर आप जलोदर से निजात पा सकते है और लहसुन हर घरों में आसानी से मिल जाता है. इससे पेट की सूजन कम होती है.


गाजर का जूस काफी फायदेमंद होता है. गाजर के जूस में मूत्रवर्धक गुण होते हैं और यह पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है.


अरंडी के तेल से मालिश करने से वाकई में काफी आराम मिलता है. इससे आप पेट और पीठ पर अच्छी तरह से मालिश करे.इससे आपको लीवरसंबंधी समस्याओं में राहत मिलती है.


प्याज शरीर के टॉक्सिन को बाहर निकालता में बहुत फायदेमंद होता है. प्याज का इस्तेमाल से आपको जलोदर की समस्या से राहत मिल सकती है.


करेले के जूस को रोज पिये यह आपको जलोदर की समस्या से तुरंत ही आराम मिल सकता है इसके टॉनिक और एंटीबायोटिक गुणों के कारण यह लीवरसंबंधी समस्याओं में काफी फायदा पहुंचाता है.

यह भी पढ़ें : रोज एक सेब खाएं, होंगे ये फायदे