Advertising
<

धर्मांतरण शपथ के लिए गौतम के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जानें बौद्ध संगठनों का राष्ट्रपति को पत्र में क्या लिखा?

119
धर्मांतरण शपथ के लिए गौतम के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जानें बौद्ध संगठनों का राष्ट्रपति को पत्र में क्या लिखा?

धर्मांतरण शपथ के लिए गौतम के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, जानें बौद्ध संगठनों का राष्ट्रपति को पत्र में क्या लिखा?

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार में मंत्री रहे राजेंद्र पाल गौतम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। विभिन्न बौद्ध संगठनों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने दिल्ली के पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम पर देश को बांटने के प्रयास का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गौतम को धर्मांतरण कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आने के बाद केजरीवाल सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था। इस वीडियो में बड़ी संख्या में लोग और गौतम हिंदू देवी-देवताओं को भगवान न मानने और उनकी पूजा न करने की शपथ लेते हुए सुनाई दे रहे थे। बीजेपी ने गौतम और आम आदमी पार्टी (आप) पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाया।

अन्य धर्मों के खिलाफ जहर उगलने की शिक्षा नहीं
दूसरी तरफ, गौतम ने दलील दी कि विवादित शपथ बी. आर आंबेडकर के 22 वचनों का हिस्सा थी, जो उन्होंने 1956 में बौद्ध धर्म अपनाने के दौरान लिए थे। बौद्ध पदाधिकारियों ने अपने पत्र में कहा कि वे वीडियो से बहुत परेशान हैं, क्योंकि जो हुआ है, वह पूरी तरह से भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और बौद्ध धर्म के सिद्धांतों के खिलाफ है। उन्होंने लिखा, बौद्ध धर्म अन्य धर्मों के खिलाफ जहर उगलने की शिक्षा नहीं देता। बौद्ध धर्म अन्य देवी-देवताओं को ‘अस्वीकार’ करने या उनका अनादर करने का समर्थन नहीं करता।
राजेंद्र पाल गौतम कौन हैं, जिनके ‘धर्मांतरण कार्यक्रम’ में शामिल होने पर हुआ विवाद
बौद्ध और हिंदू शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के साथ रहते हैं
भगवान बुद्ध की शिक्षाएं सदियों से ‘स्वयं प्रबुद्ध’ की भावना और सभी धर्मों के प्रति सम्मान का प्रतीक हैं। बौद्ध और हिंदू शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के साथ रहते हैं और इनके बीच एक समृद्ध अंतरधार्मिक संवाद रहा है। महात्मा गांधी भगवान बुद्ध के विचारों से बहुत प्रभावित थे और समय-समय पर इनपर बात भी करते थे। पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में ‘धर्म संस्कृति संगम’ के राजेश लांबा, ‘महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया’ के. पी. सीवाले और ‘इंटरनेशनल बौद्ध रिसर्च’ के शांतिमित्र शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस कार्यक्रम में दिल्ली के एक कैबिनेट मंत्री मौजूद थे।
मैं नहीं चाहता मेरी वजह से मेरी पार्टी, मेरे नेता पर आंच आए, दिल्ली के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने धर्मांतरण कार्यक्रम विवाद के बाद इस्तीफा दिया
देश बांटने वालों के खिलाफ कार्रवाई हो
उन्होंने दावा किया कि यह सभा किसी भी तरह से देश के संविधान की भावना के अनुरूप नहीं है, जिसे उन्होंने बरकरार रखने की शपथ ली थी। पत्र में कहा गया है, “दिल्ली सरकार के मंत्री के वहां जाने की किसी ने निंदा नहीं की। हमें उम्मीद है कि जल्द से जल्द ऐसा किया जाएगा। हम संबंधित अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि देश को बांटने के प्रयास के लिए उनके साथ-साथ उपस्थित लोगों के खिलाफ भी तत्काल कार्रवाई की जाए।”

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News