Advertising
<

Delhi Weather News : हाय! कहां अटक गई दिल्ली की यह बारिश, जानें क्या कह रहा है मौसम विभाग

120
Delhi Weather News : हाय! कहां अटक गई दिल्ली की यह बारिश, जानें क्या कह रहा है मौसम विभाग

Delhi Weather News : हाय! कहां अटक गई दिल्ली की यह बारिश, जानें क्या कह रहा है मौसम विभाग

नई दिल्ली : भले ही मॉनसून ने पूरी तरह से देश को कवर कर लिया हो लेकिन दिल्ली में बारिश ही नहीं हो रही है। पिछले दो-तीन की उमस से लोग परेशान हैं। गर्मी और उमस की स्थिति यह है कि लोगों को पंखे, कूलर के साथ भी एसी में भी राहत नहीं मिल रही है। ऐसे में लोग सोच रहे हैं कि हाय! दिल्ली की यह बारिश कहां अटक गई है। दूसरी तरफ मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार और रविवार को दिल्ली- एनसीआर में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से 9 और 10 जुलाई को ‘येलो’ अलर्ट भी जारी किया है। आईएमडी का कहना है कि इस दौरान हल्की से मध्यम श्रेणी की बारिश हो सकती है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट होगी।

क्यों हो रही है बारिश में देरी
वेदर एक्सपर्ट का कहना है कि राजधानी दिल्ली एरिड जोन हैं। ऐसे में यहां बारिश कम होती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि दिल्ली एक शुष्क क्षेत्र है और मॉनसून ट्रफ की धुरी रेखा अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण की ओर है। इसलिए शहर में कम बारिश हुई है। संभावना है कि धुरी रेखा जल्द ही दिल्ली की ओर बढ़ेगी। इससे शहर में 9 और 10 जुलाई को बारिश हो सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा हालांकि, हम इस समय बारिश की तीव्रता का अनुमान नहीं लगा सकते हैं।

Delhi Rain News: बस दो दिन ही झेलनी पड़ेगी उमस वाली गर्मी, दिल्लीवालों बुधवार से झमाझम बारिश
पंजाब और हरियाणा में भारी बारिश का अनुमान
प्राइवेट वेदर एजेंसी स्काईमेट के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने कहा कि ओडिशा में निम्नदबाव का क्षेत्र बना था। इसके बाद वह गुजरात पहुंचा था। इस वजह से निम्न दबाव मध्य भारत की तरफ खिंचा था। इससे वहां भारी बारिश हुई थी। पलावत का कहना है कि वेदर सिस्टम अब साउथ पाकिस्तान की तरफ बढ़कर कमजोर होने लगा है। महेश पलावत ने बताया कि मॉनसूनी दबाव का पश्चिमी छोर फिर उत्तर की ओर जाएगा। वहीं, मध्य पाकिस्तान में एक साइक्लोनिक सर्कुलर बन रहा है। ऐसे में शनिवार और रविवार को पंजाब व हरियाणा में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। महेश पलावत के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर पश्चिम राजस्थान में अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है।

Delhi Weather News: राजधानी दिल्ली में अगले 3 दिनों तक मेहरबान रहेंगे बदरा, जानिए क्या कहती है IMD की भविष्यवाणी
फरीदाबाद : सुबह बादल छाए, दोपहर में उमस ने किया परेशान
फरीदाबाद में सुबह हल्के बादल छाए रहने व हवा चलने से मौसम थोड़ा ठंडा रहा, लेकिन दोपहर में हवा गर्म होने व सूरज की तपिश बढ़ने से गर्मी ने परेशान किया। शहर में उमस से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार की तुलना में गुरुवार को अधिकतम तापान लगभग 3 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को यह 40 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अगले 2-3 दिन बारिश होने की संभावना है।

Delhi Monsoon Update: उमस भरी गर्मी से दिल्ली का बुरा हाल! कहां अटका है मानसून, कब होगी बारिश?

गुड़गांव : लोग कर रहे बारिश का इंतजार
गुड़गांव व दक्षिण हरियाणा के लोगों को अभी भी बारिश का बेसब्री से इंतजार है। मौसम विभाग ने 6 और 7 जुलाई के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया, लेकिन गुड़गांव में बारिश की एक भी बूंद नहीं गिरी। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि 9 व 10 जुलाई को फिर से गुड़गांव समेत दक्षिण हरियाणा में मानसून के सक्रिय होने की संभावना बन रही है।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link

Advertising