Advertising
<

अपनी शादी में ईशा अंबानी नें पहनी थी, अपने मां की 35 साल पुरानी साड़ी

249

हाल ही में मुकेश अंबानी की सुपुत्री ईशा अंबानी की शादी संपन्न हुई है। इस शादी में दुनिया भर से कई मेहमान आए थे। आपको बता दें की ईशा अंबानी नें अपनी शादी में अपनी मां नीता अंबानी की 35 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। अपनी शादी में ईशा अंबानी नें लाइट गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। वह अपनी मां की साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही थी।

कन्यादान करते हुए भावुक हुए नीता और मुकेश अंबानी

कन्यादान करते हुए ईशा अंबानी के माता-पिता मुकेश अंबानी और नीता अंबानी भावुक हो गए थे। दरअसल, कन्यादान की रस्मों के बीच दोनों काफी भावुक हो गए थे। दूसरी तरफ़ शादी में आए अतिथि अमिताभ बच्चन नें मेहमानों को कन्यादान के महत्तव के बारे में बताया।