दिल्ली में कोरोना पर गुड न्यूज, सभी जिलों में तेजी कम होने लगी संक्रमण दर, जानें कहां कितनी

128
दिल्ली में कोरोना पर गुड न्यूज, सभी जिलों में तेजी कम होने लगी संक्रमण दर, जानें कहां कितनी

दिल्ली में कोरोना पर गुड न्यूज, सभी जिलों में तेजी कम होने लगी संक्रमण दर, जानें कहां कितनी

विशेष संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली में कोरोना संक्रमण को लेकर राहत की खबर है। राजधानी के हर जिले में अब संक्रमण दर तेजी से कम हो रही है। सबसे अधिक संक्रमण दर वाले इलाके साउथ दिल्ली में भी अब यह महज 6.84 प्रतिशत पर सिमट गई है। हालांकि यह जिला अब भी संवेदनशील जिलों की लिस्ट में शामिल हैं। 27 अप्रैल से 5 मई के बीच यहां संक्रमण दर 9.57 प्रतिशत दर्ज हुई थी। वहीं, वेस्ट दिल्ली में यह 8.32 प्रतिशत से कम होकर 5.82 प्रतिशत रह गई है। वहीं, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में भी संक्रमण दर कम हो गई है। मई में 5 मई तक संक्रमण दर राजधानी के लगभग सभी जिलों में ऊपर जा रही थी, लेकिन अब यह पिछले कुछ दिनों से कम हो रही है।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में संक्रमण दर 0.71%
जिला अधिकारियों के अनुसार अब स्थिति नियंत्रण में लगभग आ चुकी है। हालांकि अब भी महज एक जिले में ही संक्रमण दर एक प्रतिशत से कम है। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में यह सिमटकर 0.71 प्रतिशत पर आ चुकी है। अब 5 जिलों में संक्रमण दर 5 प्रतिशत से नीचे आ चुकी है। यानी यह जिले खतरे से बाहर हैं। अधिकारियों के अनुसार जो मरीज सामने आ रहे हैं, उनमें हल्के लक्षण हैं या फिर लक्षण नहीं हैं। जिन मरीजों को तेज बुखार या बदन दर्द हो रहा है, वह भी दो से तीन दिनों में ठीक हो रहे हैं। हालांकि अधिकारियों के अनुसार इस समय भी कोविड बिहेवियर का पालन करना जरूरी है। यह सबके लिए सुरक्षित है।

किस जिले में कितनी है संक्रमण दर

जिला संक्रमण दर (27 अप्रैल-5 मई, % में) संक्रमण दर(6-12 मई, % में)
साउथ दिल्ली 9.57 6.84
नॉर्थ वेस्ट दिल्ली 7.68 6.45
वेस्ट दिल्ली 8.32 5.82
ईस्ट दिल्ली 7.71 5.67
साउथ वेस्ट दिल्ली 7.68 5.58
सेंट्रल दिल्ली 6.46 5.21
नई दिल्ली 6.39 4.73
साउथ ईस्ट दिल्ली 3.24 2.64
नॉर्थ दिल्ली 3.04 2.49
शाहदरा 4.07 2.04
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली 0.97 0.71

Corona Cases In India: दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस पर एक्सपर्ट ने क्यों कहा-नो टेंशन

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 899 केस
दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 899 नए मामले सामने आए तथा चार और मरीजों की मौत हो गयी। राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमण दर 3.34 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गयी है। संक्रमण से मौत के ये मामले दो महीने से अधिक के वक्त में सर्वाधिक हैं। इससे पहले सात मार्च को संक्रमण से तीन लोगों की और चार मार्च को चार लोगों की मौत हुई थी। इससे पहले दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,032 नए मामले सामने आए थे और किसी मरीज की मौत नहीं हुई थी तथा संक्रमण दर 3.64 प्रतिशत रही।

दिल्ली की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Delhi News

Source link