अब दुश्मन भी कह रहे चीनी वायरस को लेकर ट्रंप सही थे…ड्रैगन पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड का ताजा हमला
कोरोना वायरस को लेकर शुरू से ही चीन पर हमलावर रहे अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से ड्रैगन पर हमला बोला है। डोनाल्ड ट्रंप ने फिर दोहराया कि कोरोना वायरस, चीनी वायरस है जो वुहान के लैब से आया। उन्होंने कहा कि अमेरिका और दुनिया में कोरोना से जो तबाही हुई है, उसके लिए चीन को 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का भुगतान करना चाहिए। बता दें कि दुनिया में पहली बार चीन के वुहान शहर में ही कोरोना का केस पाया गया था।
फेसबुक- ट्विटर जैसी सोशल मीडिया कंपनियों से बैन झेल रहे डोनाल्ड ट्रंप ने एक बयान जारी किया है। समाचार एजेंसी के मुताबिक, उन्होंने लिखा, ‘अब हर कोई, यहां तक कि तथाकथित ‘दुश्मन’ ने भी यह कहना शुरू कर दिया कि डोनाल्ड ट्रंप वुहान लैब से निकले चीनी वायरस के बारे में सही थे। चीन को अमेरिका और दुनिया को कोरोना से मौत और विनाश के लिए 10 ट्रिलियन डॉलर का भुगतान करना चाहिए।’
बता दें कि दुनियाभर के ज्यादातर विशेषज्ञों को कोरोना वायरस की उत्पत्ति को लेकर चीन पर शक है। इतना ही नहीं, अब बाइडन प्रशासन और ब्रिटेन समेत भारत ने भी कोरोना वायरस की नए सिरे से जांच की मांग की है और विश्व स्वास्थ्य संगठन पर दवाब बनाया है। बता दें कि सबसे पहले वुहान शहर में ही कोरोना का केस मिला था और उसके बाद पूरी दुनिया में फैल गया था।
“Now everyone, even so-called “enemy”, are beginning to say that President Trump was right about China virus coming from Wuhan Lab. China should pay 10 trillion dollars to US & world for death & destruction they have caused,” reads the statement from former US President Trump pic.twitter.com/dA7TruJh0w
— ANI (@ANI) June 4, 2021
इधर, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना ब्लॉग स्थायी रूप से बंद कर दिया है। फेसबुक और ट्विटर सहित विभिन्न सोशल मीडिया कंपनियों द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद ट्रंप इसी वेबपेज के जरिए अपने तीखे भाषणों और बयानों को साझा करते थे। उनके प्रवक्ता जेसन मिलर ने बुधवार को सीएनबीसी न्यूज से कहा कि ट्रम्प की वेबसाइट से ‘फ्रॉम दि डेस्क ऑफ डोनाल्ड जे ट्रंप’ नामक पेज को हटा दिया गया है। इस पेज को एक महीने से भी कम समय पहले शुरू किया गया था।
मिलर ने कहा, ‘यह हमारे व्यापक प्रयासों के लिए सिर्फ सहायक था और हम काम कर रहे हैं… वेबपेज वापस नहीं आएगा।’ उन्होंने कहा कि जल्द ही व्यापक प्रयासों के बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है, लेकिन उन्हें समय के बारे में सटीक जानकारी नहीं है। यह पूछे जाने पर कि, क्या यह कदम 74 वर्षीय ट्रंप द्वारा किसी अन्य सोशल मीडिया मंच से जुड़ने के लिए पहला कदम है, मिलर ने कहा, ‘हाँ, वास्तव में, ऐसा ही है।’
यह भी पढ़ें: Black Fungus कितने दिन में शरीर में पूरा फैल जाता है ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

