Advertising
Home Breaking News Hindi विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से कौन है बेहतर कप्तान?...
Advertising
<

विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से कौन है बेहतर कप्तान? जानें माइकल वॉन का जवाब

63
विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से कौन है बेहतर कप्तान? जानें माइकल वॉन का जवाब


विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी में से कौन है बेहतर कप्तान? जानें माइकल वॉन का जवाब

भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में शुमार महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की कप्तानी को लेकर अक्सर की चर्चा होती रहती है। आंकड़ों के आधार पर दोनों की तुलना भी की जाती है। धोनी ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को साल 2011 में वर्ल्ड चैंपियन बनाया, जबकि उनकी अगुवाई में टीम ने टी-20 विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी अपने नाम किया। धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद से कोहली ने टीम का नेतृत्व बखूबी तरीके से किया है और विराट की कप्तानी में टीम ने घरेलू और विदेशी सरजमीं पर कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कप्तान के तौर पर आए दिन विराट और धोनी की तुलना की जाती है। इसी बीच, इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने धोनी और कोहली में से अपने फेवरेट कप्तान का नाम बताया है।

मोंटी पनेसर ने की भविष्वाणी, बताया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट कोहली बनाएंगे सबसे ज्यादा रन

क्रिकट्रैकर के साथ सवाल-जवाब के साथ बातचीत करते हुए जब वॉन से पूछा गया कि धोनी और विराट में से बेहतर कैप्टन कौन है। इंग्लिश कप्तान ने इसका जवाब देते हुए धोनी का नाम लिया। उन्होंने कहा, ‘एमएस (धोनी) मुझे लगता है कि एमएस मार्गदर्शक हैं खासतौर पर व्हाइट बॉल और टी-20 गेम में। वह टी-20 कप्तान के तौर पर काफी अच्छे डिस्टेंस से बेस्ट हैं। मेरे हिसाब से वह जो इंडियन टीम में लेकर आए वह लाजवाब था।’ धोनी ने 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार के बाद से क्रिकेट से दूर बना ली थी और 15 अगस्त, 2020 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

अंडर-19 विश्व कप में विराट कोहली के लिए लकी चार्म रहा था यह तेज गेंदबाज , अब भारतीय कप्तान को बनाना चाहता है वर्ल्ड चैंपियन

धोनी के टेस्ट क्रिकेट की कप्तानी छोड़ने के बाद साल 2015 में विराट कोहली को टेस्ट टीम का कप्तान बनाया गया था। इसके बाद 2017 में माही ने लिमिटेड ओवर की कप्तानी भी विराट को सौंप दी थी। कोहली की कप्तानी में भारत ने पहले साल 2018 में और फिर 2020 में ऑस्ट्रेलिया को उसी की धरती पर टेस्ट सीरीज में हराया। इसके अलावा, टीम ने साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड जैसी मजबूत टीमों को उनके घर में जाकर जोरदार टक्कर दी। भारत टेस्ट में लगातार पांचवें साल सलाना रैंकिंग में नंबर एक पर रहा। 
 

संबंधित खबरें



Source link

Advertising

Advertising