Advertising
Home एंटरटेनमेंट Milind Soman ने महिला से सेल्फी के बदले कराया ऐसा काम, VIDEO...
Advertising
<

Milind Soman ने महिला से सेल्फी के बदले कराया ऐसा काम, VIDEO देख छूट जाएंगे पसीने

188
Milind Soman ने महिला से सेल्फी के बदले कराया ऐसा काम, VIDEO देख छूट जाएंगे पसीने

Milind Soman ने महिला से सेल्फी के बदले कराया ऐसा काम, VIDEO देख छूट जाएंगे पसीने

नई दिल्ली: बॉलीवुड फिटनेस आइकॉन और सुपर मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) आए दिन अपने फिटनेस अवेयरनेस को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. उनके वर्कआउट की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं. मिलिंद सोमन अपनी इन पोस्ट के माध्यम से फैंस को भी फिट रहने के टिप्स देते रहते हैं. लेकिन अब उनका एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर लोगों पसीने छूट रहे हैं. उन्होंने एक महिला फैन से सेल्फी के बदले एक काम करा लिया है.

बीच सड़क पर पुशअप 

मिलिंद सोमन (Milind Soman) का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी एक महिला फैन से बीच सड़क पर पुशअप करवाते हुए नजर रहे हैं. उन्होंने एक सेल्फी के बदले महिला से ये पुशअप्स कराए हैं. देखिए ये VIDEO…

बिंदास किए पुशअप्स

इस वीडियो की बात करें तो महिला मिलिंद के कहने पर भीड़ की चिंता  किए बिना साड़ी में पुशअप लगाती हुई दिखाई दे रही है. इस महिला की पॉजिटिविटी को देख मिलिंद भी हैरान हैं. बता दें कि महिला उनके साथ सेल्फी लेने को कहती है, जिसपर मिलिंद सेल्फी के बदले उन्हें 10 पुशअप करने को कहते हैं और महिला बिना किसी हिचकिचाहट के पुशअप करने लगती है.

लोगों को पसंद नहीं आई ये बात

आपको याद दिला दें कि हालांकि मिलिंद सोमन हमेशा फिट रहने का फंडा देते हैं, लेकिन उनके कुछ फैंस को यह बात पसंद नहीं आई है. उन्होंने मिलिंद को इसके लिए फटकार भी लगाई है. वहीं कुछ लोग इसे फिटनेस के लिए जागरुक करने के लिए अच्छी पहल मान रहे हैं.

कैप्शन में क्या बोले मिलिंद

मिलिंद ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘सेल्फी वालों के लिए मेरा पसंदीदा पुशअप्स. मैं एक छोटे से स्ट्रीट मार्केट में घूम रहा था. मैं रायपुर में लोकल खाने का लुत्फ उठा रहा था. तभी एक महिला ने मुझसे सेल्फी के लिए पूछा और मैंने उन्हें 10 पुशअप्स करने के लिए कहा, जिसके बाद वह महिला तुरंत जमीन पर लेट गई और मेरे कैमरा ऑन करने से पहले ही वह पुशअप करने लगी. उन्हें ना साड़ी की समस्या थी ना आस-पास के लोगों की और ना ही इस बात की कि उन्होंने कभी पुशअप्स नहीं किए.’

यह भी पढ़ें: COVID-19 महामारी ने रखा दूर, आखिरकार अब 70 साल के कछुए से मिलने पहुंचेगी 21 साल की ‘गर्लफ्रेंड’

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link

Advertising