BAN vs SL: बांग्लादेश ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज जीतने के साथ ही रचा इतिहास h3>
बांग्लादेश ने मंगलवार को शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका को डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 103 रनों से हराकर वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया। तीन मैचों की सीरीज में इसी के साथ बांग्लादेश ने 2-0 से बढ़त बना ली है। बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 246 रन बनाए। लक्ष्य की पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 9 विकेट पर 141 रन ही बना सकी। इसी के साथ बांग्लादेश ने श्रीलंका को वनडे सीरीज में पहली बार हरकार इतिहास रच दिया।
बांग्लादेश इससे पहले श्रीलंका को किसी भी फॉर्मेंट में बाइलेटरल सीरीज में नहीं हरा पाया था। बांग्लादेश की तरफ से पिछले मैच में 84 रन की पारी खेलने वाले मुश्फिकुर रहीम ने दूसर वनडे में125 रन की पारी खेली। उन्होंने अपने करियर का सातवां शतक लगाया। उनके अलावा महमुदुल्लाह ने 41 रन बनाए। श्रीलंका की तरफ से लक्षण संकदन और दुष्मंता चमीरा ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रींलका की टीम का कोई भी खिलाड़ी बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पाया। बारिश के बाद दोबारा मैच शुरू होने पर श्रीलंका को 2 ओवर में 119 रन का लक्ष्य मिला।
Bangladesh defeat Sri Lanka by 103 runs via DLS method and take an unassailable 2-0 lead in the series 🔥
They have also topped the ICC Men’s @cricketworldcup Super League table 🎉#BANvSL | https://t.co/G3IWY9fGFI pic.twitter.com/6XklQpDOwu
— ICC (@ICC) May 25, 2021
श्रीलंका की तरफ से दनुष्का गुणाथिलाका ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। बांग्लादेश की तरफ से मेंहदी हसन और मुस्तफिजुर रहमान ने 3-3 विकेट लिए। बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में बांग्लादेश ने श्रीलंका को 33 रनों से हरा दिया था। बांग्लादेश ने पहले वनडे में पहले बल्लेबाजी करते हुए हुए 6 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए थे। लक्ष्य की पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम 48.1 ओवरॉ में 224 रन पर ऑलआउट हो गई थी। सीरीज का तीसरा मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा।
आईसीसी वनडे सुपर लीग के प्वॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंचा बांग्लादेश, भारत 8वें नंबर पर बरकरार
संबंधित खबरें