Advertising
Home Breaking News Hindi दिल्ली में आज से शुरू होगा  ‘ड्राइव थ्रू’ टीकाकरण, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल...
Advertising

दिल्ली में आज से शुरू होगा  ‘ड्राइव थ्रू’ टीकाकरण, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

116
दिल्ली में आज से शुरू होगा  ‘ड्राइव थ्रू’ टीकाकरण, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

नई दिल्लीः देशभर में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए कोरोना वैक्सीनेशन का काम जोरों से किया जा रहा है. इसी क्रम में तेजी लाते हुए राजधानी दिल्ली में अब आपको वाहन में बैठे हुए ही कोरोना वैक्सीन लगाए जाने की सुविधा मिलने वाली है. देश के पहले ‘ड्राइव थ्रू’ टीकाकरण केंद्र की शुरुआत दिल्ली के द्वारका में आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आज से शुरु होगा.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे उद्घाटन

दिल्ली में आज से शुरू होने जा रहे “ड्राइव थ्रू” टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल करेंगे. इसका उद्घाटन आज सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर द्वारका सेक्टर 14 के वेगास मॉल में किया जाएगा. आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने कोरोना वैक्सीनेशन के तहत कोविशील्ड की 30 हजार खुराक खरीदी हैं. जिससे 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को टीकाकरण किया जाएगा.

देशभर में शुरु हो सकती है पहल

आकाश सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में कोरोना टीकाकरण सुबह नो बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा. कोरोना टीकाकरण केंद्र पर भीड़ को नियंत्रित करने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए “ड्राइव थ्रू” टीकाकरण एक नई पहल के रूप में देखी जा रही है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में देश के कई हिस्सों में भी ऐसी पहले की जाएगी.

19 करोड़ से ज्यादा हुआ वैक्सीनेशन

फिलहाल देशभर में अभी तक 19 करोड़ 85 लाख 38 हजार 999 कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है. देशभर में तकरीबन 15 करोड़ 52 लाख 35 हजार 374 लोगों को कोरोना वैक्यीन की पहली डोज लगाई जा चुकी है, वहीं अभी तक 4 करोड़ 33 लाख 3 हजार 625 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है.

इसे भी पढ़ेंः
नारदा स्टिंग केस में फिलहाल दखल से सुप्रीम कोर्ट ने मना किया, कहा- सीएम के आचरण समेत सभी पहलू हाई कोर्ट में रखे CBI

Cyclone Yaas Live updates: कई जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश, ओडिशा में 2 लाख और बंगाल में 9 लाख लोगों को सुरक्षित निकाला गया

Advertising