Advertising
Home Breaking News Hindi साउथ अफ्रीका की टीम को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा-...
Advertising
<

साउथ अफ्रीका की टीम को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप जीतने का दमखम नहीं

168
साउथ अफ्रीका की टीम को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप जीतने का दमखम नहीं


साउथ अफ्रीका की टीम को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान, कहा- वर्ल्ड कप जीतने का दमखम नहीं

क्रिकेट के इतिहास में साउथ अफ्रीका की गिनती विश्व की बेस्ट टीमों में की जाती है, लेकिन टीम अबतक एक दफा भी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी पर कब्जा नहीं कर सकी है। 1999 विश्व कप में टीम का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था, लेकिन भाग्य का साथ नहीं मिलने के चलते साउथ अफ्रीका को ड्रॉ हुए मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। हाल ही मैं टीम के फैन्स को उस समय बड़ा झटका लगा, जब पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने टी-20 विश्व कप के लिए अपने रिटायरमेंट से वापस आने से भी साफ इनकार कर दिया। इसी बीच, भारत के पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा का मानना है कि साउथ अफ्रीका की टीम में वर्ल्ड कप को जीतने का दमखम नहीं है। 

BCCI की रिक्वेस्ट पर ईसीबी ने कड़े क्वारंटाइन में ढील देना का किया फैसला, जानें कब शुरू कर पाएंगी टीम इंडिया प्रैक्टिस

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश ने कहा, ‘उनकी आगे बढ़ने के चांस ज्यादा बेहतर होते अगर एबी डिविलियर्स टीम के साथ होते, लेकिन वह नहीं हैं, उनकी क्वॉलिटी का प्लेयर मिलने असंभव है। टीम के पास अभी भी अच्छे खिलाड़ी मौजूद हैं, लेकिन क्या यह टीम वर्ल्ड कप जीत सकती है, निजी तौर पर मुझे ऐसा बिलकुल नहीं लगता है। यह टीम बढ़िया कर सकती है, कुछ लोगों को परेशान कर सकती है और बाकी टीमों के प्लान पर पानी फेर सकती है, लेकिन वह शायद वर्ल्ड कप नहीं जीत पाएंगे क्योंकि चाहे विश्व कप जहां भी हो, भारत या यूएई, मुझे इन परिस्थितियों में टूर्नामेंट जीतने की उनकी संभावनाओं के संबंध में अपनी आपत्ति है।’

विराट कोहली के पास सुनहरा मौका, WTC फाइनल में एक साथ हासिल कर सकते हैं तीन उपलब्धियां

आकाश ने आगे कहा, ‘पहली चीज यह कि वह वर्ल्ड कप जीत पाएंगे यह एक बड़ा सवाल है। वह इसको तब नहीं जीत सके जब एबी डिविलियर्स टीम में मौजूद थे। वह अच्छा खेलते हैं, लेकिन कुछ हो जाता है जब वह आईसीसी ट्रॉफी में आते हैं तो। इस मौजूदा समय में टीम अच्छी नहीं है। ईमानदार रहते हैं, उनको आप एकदम बाहर नहीं कर सकते हैं, वह एक बढ़िया टीम है, वह लड़ते हैं, लेकिन वह एक ऐसी भी टीम है जो संघर्ष करती है और आखिर में जाकर चोक कर जाती है। उनको नहीं पता कि बड़े पलों के पास कैसे करीब जाना है। यह एक समस्या रही है इस टीम के साथ।’
 



Source link

Advertising

Advertising