Delhi Weather News : तीन दिन की बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, जानें कितने डिग्री तक पहुंचेगा पारा
हाइलाइट्स:
- राजधानी में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ का दिखा असर
- शुक्रवार रात करीब एक बजे राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में हुई बारिश
- आज मौसम के ठंडा रहने का अनुमान, 23 मई से बढ़ेगा दिल्ली में पारा
नई दिल्ली
चक्रवात ताउते की वजह से राजधानी दिल्ली का मौसम पिछले तीन दिनों से खुशनुमा बना हुआ है। हालांकि, दिल्ली के लोगों के लिए अब यह राहत खत्म होने वाली है। शनिवार को मौसम ठंडा रहेगा, लेकिन 23 मई को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पहुंच जाएगा। हालांकि सात साल बाद यह पहला मौका है, जब प्री मॉनसून पीरियड में लोगों को लू का सामना नहीं करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार 23 मई से मौसम साफ हो जाएगा और अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। इसके बाद 25 मई को तापमान 40 डिग्री के आसपास रह सकता है। 27 मई तक तापमान 39 से 40 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई और आसमान में बादल छाए रहे जिससे अधिकतम तापमान कम दर्ज किया गया। वहीं, रात में करीब एक बजे भी विभिन्न इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सफदरजंग वेधशाला में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं, पालम, लोधी रोड और आयानगर में इस दौरान क्रमश: 2.8 मिमी, 3.2 मिमी और 3.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मई में टूटा बारिश का रिकॉर्ड
आईएमडी के साइंटिस्ट और रिजनल वेदर फॉरकास्टिंग सेंटर के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव अनुसार, दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती तूफान ‘ताउते’ के प्रभाव के चलते गुरुवार सुबह साढ़े आठ बजे समाप्त हुए 24 घंटे के दौरान 119.3 मिमी बारिश दर्ज की गई जिससे मई में बारिश के सभी पिछले रिकॉर्ड टूट गए। इससे पहले 24 मई 1976 को एक दिन में 60 मिमी बारिश दर्ज की गई थी।
नोएडा में हो सकती है बारिश
मौसम विभाग ने आज (शनिवार) भी हल्की बारिश की संभावना जताई है। हालांकि, लेकिन अब पहले जैसी झमाझम बारिश के आसार नहीं है। रविवार से मौसम साफ रहने और शहर में बारिश न होने का पूर्वानुमान है। बुधवार को अधिकतम तापमान में यह गिरावट 16 डिग्री सेल्सियस देखी गई थी। 20-22 मई का औसत तापमान जहां 40-42 डिग्री सेल्सियस रहता है वहीं बुधवार और गुरुवार को यह 23 से 25 के बीच रहा।
मौसम अपडेट: राजस्थान में आज इन इलाकों में होगी बारिश, देखें- अगले 3 दिन का पूर्वानुमान
गुड़गांव में आज साफ रहेगा मौसम
जिले में शुक्रवार को बूंदाबांदी के बाद मौसम विभाग का अनुमान है कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हल्की बारिश होने के साथ आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे पहले गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को अधिकतम तापमान में करीब चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें: भारत की राजनीति के राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर जैसा और कौन है ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.












