Advertising
Home एंटरटेनमेंट ‘ताउते’ तूफान में गिरे पेड़ों के बीच नाचतीं दीपिका सिंह को देख...
Advertising
<

‘ताउते’ तूफान में गिरे पेड़ों के बीच नाचतीं दीपिका सिंह को देख भड़के लोग, जमकर लताड़ा

658
‘ताउते’ तूफान में गिरे पेड़ों के बीच नाचतीं दीपिका सिंह को देख भड़के लोग, जमकर लताड़ा

‘ताउते’ तूफान में गिरे पेड़ों के बीच नाचतीं दीपिका सिंह को देख भड़के लोग, जमकर लताड़ा

एक तरफ जहां ताउते च्रकवात (Tauktae cyclone) ने महाराष्ट्र से लेकर गुजरात में भारी तबाही मचाई है और घरों को तहस-नहस कर डाला है, पेड़ गिर गए हैं, वहीं दूसरी ओर ऐक्ट्रेस दीपिका सिंह (Deepika Singh) इस तबाही के मंजर के बीच डांस करती (Deepika Singh dance)और झूमती दिखीं। इस पर दीपिका सिंह को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल (Deepika Singh trolled) किया जा रहा है।

‘दीया और बाती हम’ (Diya Aur Baati Hum) शो से स्टारडम बटोरने वालीं दीपिका सिंह ने अपने इंस्टाग्राम (Deepika Singh Instagram) अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘ताउते’ तूफान के कारण गिरे पेड़ों के बीच बारिश में भीगती हुई झूमकर डांस कर रही हैं और बैकग्राउंड में गाना चल रहा है।


लोगों का फूटा गुस्सा, दीपिका सिंह को यूं लताड़ा

इस वीडियो को देख लोगों का ऐक्ट्रेस पर गुस्सा फूट पड़ा। उनका कहना था कि ताउते ने सब तहस-नहस कर दिया है, लोगों के घरों को उजाड़ दिया है और ये मोहतरमा इस तबाही के मंजर में भी नाच रही हैं और लोगों को ज्ञान बांट रही हैं।

पढ़ें: Video: ‘ताउते’ तूफान में उड़ी राखी सावंत की बालकनी की छत, दिनभर निकालती रहीं पानी

‘शर्मनाक, लोग तूफान में मर रहे और तुम जश्न मना रहीं’

वीडियो शेयर कर दीपिका सिंह ने लिखा है, ‘बोला था जिंदगी तूफान के निकल जाने का इंतजार करने के बारे में नहीं बल्कि बारिश में डांस करना सीखने के बारे में है।’ इस वीडियो को पोस्ट करते ही दीपिका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं। एक यूजर ने दीपिका के लिए लिखा, ‘लोग तूफान में मर रहे हैं और तुम जैसे लोग इसका जश्न मना रहे हो। बड़े ही शर्म की बात है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्लीज इस तरह के वीडियो प्रमोट मत करो।’ एक अन्य यूजर का कॉमेंट था, ‘तुम्हारे घर की छत सही सलामत है इसलिए।’

दीपिका का पोस्ट- तूफान शांत नहीं कर सकते इसलिए कोशिश बंद
दीपिका सिंह ने ‘ताउते’ तूफान की कुछ तस्वीरें भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं और लिखा, ‘आप तूफान को शांत नहीं कर सकते इसलिए कोशिश करना बंद कर दीजिए। आप एक काम कर सकते हैं। खुद को शांत रखिए और नेचर को गले लगाइए। PS: यह पेड़ मेरे घर के बाहर टूटकर गिर गया। किसी को कोई चोट नहीं लगी, लेकिन इसे दरवाजे के पास से इसे हटाते वक्त रोहित और मैंने कुछ तस्वीरें क्लिक कर लीं ताकि ताउते चक्रवाती तूफान याद रहे।’

यह भी पढ़ें: भारत की राजनीति के राजनीतिज्ञ प्रशांत किशोर जैसा और कौन है ?

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Source link

Advertising