Ibrahim Ali Khan की टांगें सोशल मीडिया पर हुईं वायरल, लोग पूछने लगे तरह-तरह के सवाल
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) भले ही सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. लेकिन किसी ना किसी वजह से वो सुर्खियों में आ ही जाते हैं. इब्राहिम की एक तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है, जिसे देख लोग हैरान हैं और तरह-तरह के सवाल पूछ रहे हैं.
इब्राहिम की वायरल होती तस्वीर
इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) एक्टिंग की दुनिया से दूर रहने के बावजूद लाइमलाइट में छाए रहते हैं. अक्सर उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं. अब एक बार फिर से इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan Photo) की कुछ तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं. हालांकि, यहां लोगों की नजरें उनकी टांगों पर जाकर रुक गई हैं.
टांगों पर गया लोगों का ध्यान
इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan Fans) के फैंस हमेशा ही उनके लुक्स की तुलना सैफ से करते आए हैं. इस बार लोगों का ध्यान इब्राहिम के चेहरे से हटकर उनकी टांगों पर चला गया है. दरअसल, हाल ही में इब्राहिम को उनके घर के बाहर देखा गया. यहां वह ब्लू कलर की स्पोर्ट्स टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने नजर आए. उन्होंने कोरोना के नियमों का पालन करते हुए चेहरे पर मास्क भी लगाया हुआ है.
सोशल मीडिया पर सवालों की बौछार
इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) यहां काफी फिट दिख रहे हैं. इसी दौरान शॉर्ट्स में नजर आ रहीं उनकी सफेद टांगों पर लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं, देखने में लग रहा है . ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स ने इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan Legs) की टांगों पर ही मजेदार कमेंट्स करना शुरू कर दिया है. एक यूजर ने लिखा, ‘लड़कियां इनके जैसी टांगों की कामना करती हैं’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘इब्राहिम के पैरों को क्या हो गया?’
सारा के साथ आते हैं नजर
बता दें कि इब्राहिम (Ibrahim Ali Khan) को अक्सर बहन सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ उनकी पोस्ट में देखा जाता है. इसके अलावा पिछले काफी समय से उनके बॉलीवुड डेब्यू को लेकर भी काफी चर्चा बनी हुई है.
यह भी पढ़ें: 1 liter ऑक्सीजन में मनुष्य कितने समय तक सांस ले सकता है?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

